12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सिद्धारमैया सरकार को जाति जनगणना कराने का अधिकार है? : बीवाई विजयेंद्र

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सिद्धारमैया सरकार को जाति जनगणना कराने का अधिकार है? : बीवाई विजयेंद्र

सारांश

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद की लड़ाई तेज हो गई है। बी.वाई. विजयेंद्र ने सिद्धारमैया सरकार पर जाति जनगणना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कड़े बयान दिए हैं। जानें, उनके ताजा आरोपों के पीछे की सच्चाई।

मुख्य बातें

कर्नाटक में सत्ता संघर्ष जारी है।
जाति जनगणना पर करोड़ों रुपए बर्बाद होने का आरोप।
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सिद्धारमैया सरकार पर।
वाल्मीकि घोटाले में हेराफेरी की बात।
कांग्रेस में खरीद-फरोख्त की चर्चा।

बेंगलुरु, 2 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए सत्ता संघर्ष जारी है, और कहा जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक खुद सिद्धारमैया को इस पद से हटाना चाहते हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लग रहे हैं। इस संदर्भ में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्तारूढ़ दल पर तीखा प्रहार किया है।

बी.वाई. विजयेंद्र ने जाति जनगणना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सिद्धारमैया सरकार को धन हड़पने का एक और अवसर मिल गया है। जाति जनगणना सर्वे में लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार को जाति जनगणना कराने का कोई अधिकार नहीं है। पूर्व में भी सिद्धरामैया ने बहुत सारा धन बर्बाद किया है और इस बार भी ऐसा ही कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कर्नाटक सरकार राज्य में पुनः जाति जनगणना कराने पर विचार कर रही है। इससे पहले, 2015 में जाति सर्वेक्षण किया गया था, लेकिन उसकी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वाल्मीकि घोटाले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी हुई है, जिसमें राज्य सरकार पूरी तरह से शामिल है। महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम का पैसा लूटा गया है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बी.वाई. विजयेंद्र ने यह भी कहा कि क्या यह सच नहीं है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की सस्ती लोकप्रियता के प्रयासों के कारण बेंगलुरु में भगदड़ हुई। उन्होंने प्रियांक खड़गे द्वारा आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के बयान की आलोचना की और कहा कि उन्हें अपने पिता से आरएसएस का इतिहास सीखना चाहिए।

राज्य भाजपा के अध्यक्ष ने आगे कहा कि सिद्धरामैया को विपक्ष पर बयान नहीं देना चाहिए। बेशक, विपक्ष के रूप में हम चाहते हैं कि यह भ्रष्ट सरकार जाए, लेकिन कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के बयान पर उनका क्या कहना है, जिन्होंने कहा कि हमें एक कुशल मुख्यमंत्री चाहिए। कांग्रेस में खरीद-फरोख्त का खेल शुरू हो गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या कर्नाटक सरकार जाति जनगणना करवा सकती है?
बी.वाई. विजयेंद्र के अनुसार, सिद्धारमैया सरकार को जाति जनगणना कराने का कोई अधिकार नहीं है।
जाति जनगणना पर कितनी राशि खर्च होगी?
जाति जनगणना सर्वेक्षण पर लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।
क्या सिद्धारमैया सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं?
जी हां, बी.वाई. विजयेंद्र ने सिद्धारमैया सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
वाल्मीकि घोटाले का क्या मामला है?
बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा है कि वाल्मीकि घोटाले में करोड़ों रुपए की हेराफेरी हुई है।
कांग्रेस के विधायक क्या कह रहे हैं?
कुछ कांग्रेस विधायक सिद्धारमैया को कुशल मुख्यमंत्री की आवश्यकता की बात कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले