क्या सिद्धार्थ शुक्ला की मां का एक फैसला उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना?

Click to start listening
क्या सिद्धार्थ शुक्ला की मां का एक फैसला उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना?

सारांश

जन्म जयंती पर सिद्धार्थ शुक्ला के जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ का जिक्र, उनकी मां के एक फैसले ने कैसे बदल दी उनकी किस्मत!

Key Takeaways

  • सिद्धार्थ शुक्ला का करियर प्रेरणा का स्रोत है।
  • उनकी मां का फैसला उनके जीवन में टर्निंग प्वाइंट बना।
  • फिटनेस को उन्होंने हमेशा प्राथमिकता दी।
  • टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अनगिनत उपलब्धियाँ हासिल की।
  • उनकी यादें हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी।

मुंबई, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ‘बिग बॉस 13’ की ट्रॉफी, ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ का खिताब, ‘बालिका वधू’ में शिव का अद्भुत किरदार और फिटनेस आइकन सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी शानदार एक्टिंग, फिटनेस के प्रति समर्पण और जिंदादिल व्यक्तित्व के कारण वह हमेशा फैंस के दिलों में जीवित रहेंगे।

सिद्धार्थ ने अपने छोटे से करियर में एक अमिट छाप छोड़ी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। हालांकि, यह सब उनकी मां के एक महत्वपूर्ण फैसले के कारण संभव हुआ, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 12 दिसंबर को उनकी जन्म जयंती है।

दिवंगत अभिनेता और मॉडल सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने छोटे से करियर में जो उपलब्धियाँ हासिल की, वह लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं। महज 40 वर्ष की आयु में 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में जीवित हैं।

सिद्धार्थ ने सबसे पहले इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की। मुंबई में इंटीरियर डिजाइनिंग से स्नातक करने के बाद, उन्होंने कुछ समय एक कंपनी में नौकरी भी की, लेकिन किस्मत ने उन्हें ग्लैमर की दुनिया की ओर आकर्षित किया।

एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कहा था, “मैं घर में बहुत कूल बनने की कोशिश करता था। मेरी मां को लगा कि मुझे सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने मुझे मॉडलिंग प्रतियोगिता में भेज दिया। उन्होंने सोचा कि मैं हार जाऊंगा और सुधर जाऊंगा, लेकिन मैं जीत गया।”

उनकी मां रीता शुक्ला का यह फैसला उनके जीवन का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बना। मॉडलिंग की दुनिया में सिद्धार्थ का जादू अद्भुत था। उन्होंने अपनी रैंप वॉक को परफेक्ट बनाने के लिए अर्जुन रामपाल, जॉन अब्राहम और मिलिंद सोमन के स्टाइल को घंटों देखा। उनकी शानदार पर्सनैलिटी और कॉन्फिडेंट वॉक ने उन्हें सफल मॉडल का टैग दिलवाया। उन्होंने कई पेजेंट फैशन शो जीते और वर्ष 2005 में तुर्की में हुए वर्ल्ड बेस्ट मॉडल कॉन्टेस्ट में खिताब अपने नाम किया।

इसके बाद उन्होंने अभिनय में करियर बनाने का निश्चय किया और 2008 में टीवी सीरियल ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में आई ‘बालिका वधू’ में शिवराज शेखर के किरदार से मिली। इसके बाद ‘दिल से दिल तक’, ‘झलक दिखला जा 6’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ और 2019 में ‘बिग बॉस 13’ ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

टीवी शोज में सफल सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए कदम रखा और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में कैमियो किया, जबकि वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ में अगस्त्य का रोल किया। म्यूजिक वीडियोज ‘भुला दूंगा’, ‘शोना शोना’ और ‘दिल को करार आया’ में भी उनकी छाप दिखाई दी।

सिद्धार्थ का मानना था कि एक फिट व्यक्ति हर क्षेत्र में सफल हो सकता है। फिटनेस के प्रति उनके जुनून ने उन्हें हमेशा कहने को प्रेरित किया, “शरीर आपका मंदिर है, इसे स्वस्थ रखिए।”

Point of View

NationPress
07/02/2026

Frequently Asked Questions

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म कब हुआ था?
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ था।
सिद्धार्थ शुक्ला ने किस टीवी शो से डेब्यू किया?
सिद्धार्थ शुक्ला ने 2008 में टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से डेब्यू किया।
सिद्धार्थ शुक्ला का सबसे प्रसिद्ध किरदार कौन सा था?
सिद्धार्थ शुक्ला का सबसे प्रसिद्ध किरदार 'बालिका वधू' में शिवराज शेखर का था।
उन्होंने कौन सा मॉडलिंग कॉन्टेस्ट जीता था?
सिद्धार्थ शुक्ला ने 2005 में तुर्की में हुए वर्ल्ड बेस्ट मॉडल कॉन्टेस्ट में खिताब जीता।
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन कब हुआ?
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ।
Nation Press