27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तराखंड में स्नेह राणा के घर जश्न मनाया जा रहा है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड में स्नेह राणा के घर जश्न मनाया जा रहा है?

सारांश

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीता है। स्नेह राणा के घर इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है। उनका परिवार मानता है कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं, और उन्हें कभी भी कमतर नहीं आंका जाना चाहिए।

मुख्य बातें

भारत ने महिला विश्व कप 2025 जीता।
स्नेह राणा की मेहनत की सराहना की गई।
महिलाएँ हर क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखा रही हैं।
परिवार का मानना है कि बेटियाँ कभी भी कमतर नहीं होती।
यह जीत महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

देहरादून, 3 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है। इस सफलता के बाद स्नेह राणा के घर में खुशी का माहौल है। परिवार का मानना है कि आज की बेटियाँ हर क्षेत्र में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, और उन्हें कभी भी पुरुषों से कमतर नहीं समझा जाना चाहिए।

स्नेह राणा की माँ विमला राणा ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "हम बहुत खुश हैं। मेरी बेटी ने इस मुकाम पर पहुँचने के लिए कड़ी मेहनत की है। आज उसकी मेहनत रंग लाई है।"

स्नेह राणा की बड़ी बहन रुचि नेगी ने कहा, "यह सभी महिलाओं की जीत है। यह महिला टीम के लिए एक बड़ा अवसर था। भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है। हमें इस पर गर्व है। महिलाओं को अपने सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।"

स्नेह राणा के जीजा BDS नेगी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं इस जीत के लिए पूरा देश बधाई देता हूँ। यह महिला सशक्तिकरण की जीत है। यह देश की बेटियों की जीत है। इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं। हमारी बेटियों ने साबित किया है कि विश्व कप पर किसी एक देश का वर्चस्व नहीं रह सकता। जो भी सपने देखेगा, वे सच होंगे। कुछ भी नामुमकिन नहीं है।"

स्नेह राणा ने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के मुकाबले में नाबाद 28 रन बनाए और 2 विकेट लिए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 20 रन बनाकर 2 विकेट निकाले। स्नेह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 रन की पारी खेली और फिर से 2 विकेट चटकाए। हालांकि, उन्हें फाइनल में खेलने का अवसर नहीं मिला।

रविवार को नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत ने 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में 246 रन पर सिमट गई। इस प्रकार भारत ने 52 रन से खिताब अपने नाम किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि पूरे देश के लिए भी एक प्रेरणा है। हम सभी को इस उपलब्धि पर गर्व होना चाहिए।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला विश्व कप 2025 में भारत ने किस देश को हराया?
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीता।
स्नेह राणा ने विश्व कप में कितने रन बनाए?
स्नेह राणा ने विश्व कप में नाबाद 28 रन बनाए।
स्नेह राणा की माँ का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की मेहनत पर गर्व है।
भारत ने फाइनल में कितना स्कोर बनाया?
भारत ने फाइनल में 298 रन बनाए।
स्नेह राणा का परिवार इस जीत पर क्या महसूस करता है?
स्नेह राणा का परिवार इस जीत को सभी महिलाओं की जीत मानता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले