1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनू भाई को दिया पक्का घर, सुरक्षित जीवन का अवसर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
प्रधानमंत्री आवास योजना ने सोनू भाई को दिया पक्का घर, सुरक्षित जीवन का अवसर

सारांश

गुजरात के डांग जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों के लिए घर के सपने को सच किया है। सोनू भाई की कहानी इस योजना के प्रभाव को दर्शाती है, जिसने उनके जीवन में स्थिरता और सम्मान जोड़ा है।

मुख्य बातें

आर्थिक सहायता: 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता सुरक्षित घर: सोनू भाई ने पक्का घर बनाया सम्मानजनक जीवन: योजना ने जीवन में स्थिरता जोड़ी गांव का उदाहरण: झरन गांव की कहानी प्रधानमंत्री का आभार: नरेंद्र मोदी का धन्यवाद

डांग, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। गुजरात के डांग जिले के ग्रामीण इलाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों के लिए एक नई आशा का संचार किया है। इस योजना के अंतर्गत लोगों के पक्के घर का सपना तेजी से साकार हो रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सुधार देखने को मिल रहा है।

सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को न केवल एक छत मिल रही है, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी मिल रहा है।

डांग जिले के झरन गांव के निवासी सोनू भाई कोलेशे भाई डोकिया इसका एक ज्वलंत उदाहरण हैं। खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले सोनू भाई ने पंचायत में आवेदन देकर इस योजना का लाभ उठाया। आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। इसके अलावा, मनरेगा के तहत उन्हें 21,710 रुपए का अतिरिक्त सहयोग भी प्राप्त हुआ, जिससे उनके लिए घर का निर्माण करना आसान हो गया।

इस वित्तीय सहायता के बल पर सोनू भाई ने समय पर अपना पक्का घर तैयार कर लिया है। अब उनका परिवार सुरक्षित माहौल में बेहतर जीवन जी रहा है।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया कि यदि उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलता, तो उनके लिए पक्का घर बनाना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

सोनू भाई ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उन्हें घर दिया है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और सम्मान भी जोड़ा है। उनका कहना है कि यह योजना वास्तव में जरूरतमंदों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह गरीब परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और सम्मान का भी स्रोत बनी है। यह ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है?
यह योजना गरीब परिवारों को पक्के घर प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही है।
सोनू भाई ने इस योजना का लाभ कैसे उठाया?
सोनू भाई ने पंचायत में आवेदन देकर आवश्यक दस्तावेज पूरे किए और आर्थिक सहायता प्राप्त की।
इस योजना का लाभ किन परिवारों को मिलता है?
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए है।
क्या इस योजना से घर बनाना आसान हुआ है?
हां, इस योजना के तहत वित्तीय सहायता से घर बनाना आसान हो गया है।
क्या प्रधानमंत्री आवास योजना से लोग सशक्त हुए हैं?
बिल्कुल! इस योजना ने लोगों के जीवन में स्थिरता और सम्मान जोड़ा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले