स्पेन ने अमेरिकी सैन्य विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किया
सारांश
Key Takeaways
- स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किया।
- निर्णय ईरान में युद्ध से संबंधित कार्यों के खिलाफ है।
- सैन्य ठिकानों का भी उपयोग नहीं किया जाएगा।
- मानवीय उड़ानों को छूट दी गई है।
- कूटनीतिक तनाव बढ़ने की संभावना है।
मैड्रिड, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए, जो सैन्य संघर्ष में शामिल हैं, अपना एयरस्पेस उपलब्ध नहीं कराने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत, स्पेन अपने सैन्य ठिकानों का भी उपयोग नहीं करने देगा।
स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने पत्रकारों से कहा, "हम ईरान में युद्ध से संबंधित किसी भी कार्यवाही के लिए न तो सैन्य ठिकानों और न ही एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति देंगे।"
स्पेनिश समाचार पत्र एल पेस ने सोमवार को सैन्य स्रोतों के हवाले से इस खबर को सबसे पहले प्रकाशित किया।
इस निर्णय के बाद, अमेरिकी विमानों को अपने मार्ग में परिवर्तन करना पड़ेगा, हालांकि मानवीय और आपातकालीन उड़ानों को छूट दी गई है।
एल पेस के अनुसार, एयरस्पेस के बंद होने से सैन्य विमानों को मिडिल ईस्ट में अपने लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए नाटो सदस्य स्पेन को बायपास करना होगा, लेकिन आपातकालीन स्थितियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
स्पेन के अर्थव्यवस्था मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने कहा कि यह (ईरान पर एयर स्ट्राइक) निर्णय एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और वे इसे शुरू से ही समर्थन नहीं कर रहे थे। मौजूदा निर्णय भी उसी विरोध का हिस्सा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे अमेरिका के साथ रिश्तों में खटास आएगी?
कुएर्पो ने रेडियो कैडेना सेर के साक्षात्कार में कहा, "यह निर्णय स्पेनिश सरकार के उस निर्णय का हिस्सा है जो पहले ही लिया गया है कि वह एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध का भाग नहीं बनेगी।"
आपको बता दें, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज पहले ही अमेरिका-इजरायल सैन्य कार्यवाही की निंदा कर चुके हैं। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने इस निर्णय के जवाब में व्यापक कार्रवाई की धमकी दी थी। एयरस्पेस प्रतिबंध के निर्णय के बाद अमेरिका और स्पेन के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ने की संभावना है।