27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या शेयर बाजार 15 जनवरी को बंद रहेगा महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के चलते?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या शेयर बाजार 15 जनवरी को बंद रहेगा महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के चलते?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण बंद रहेगा। यह निर्णय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा लिया गया है। जानिए इससे निवेशकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और बाजार कब खुलेगा।

मुख्य बातें

शेयर बाजार 15 जनवरी को बंद रहेगा।
नगर निगम चुनाव के कारण ट्रेडिंग में छुट्टी है।
निवेशकों को सावधान रहना चाहिए।
बाजार 16 जनवरी को खुलेगा।
अगली छुट्टी 26 जनवरी को है।

मुंबई, 12 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के कारण बंद रहेगा। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज द्वारा सोमवार को जारी एक सर्कुलर में दी गई है।

एनएसई ने स्पष्ट किया, "पहले के एक्सचेंज सर्कुलर में आंशिक बदलाव करते हुए, 15 जनवरी, 2026 को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के चलते कैपिटल मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग के लिए छुट्टी घोषित की जाती है।"

पहले के सर्कुलर में कहा गया था कि 15 जनवरी को शेयर बाजार खुलेगा और केवल सेटलमेंट सेगमेंट में छुट्टी रहेगी।

हालिया नोटिफिकेशन के अनुसार, इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग और बॉरोइंग (एसएसबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में व्यापार बंद रहेगा।

इसके अलावा, कमोडिटी डेरिवेटिव्स में भी सुबह के सत्र में व्यापार बंद रहेगा, परंतु शाम के सत्र में व्यापार जारी रहेगा।

एक्सचेंज के बंद रहने के कारण निवेशक इक्विटी, डेरिवेटिव्स सहित किसी भी सेगमेंट में व्यापार नहीं कर सकेंगे। बाजार शुक्रवार, 16 जनवरी को सामान्य रूप से खुलेगा।

शेयर बाजार की अगली छुट्टी सोमवार, 26 जनवरी को होगी।

महाराष्ट्र सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ताकि मुंबई शहर और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) द्वारा शासित 29 नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनाव आयोजित किए जा सकें।

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिन की शुरुआत लाल निशान में हुई, लेकिन अमेरिकी राजदूत के बयान के कारण अंत में हरे निशान में बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 83,435.31 अंक पर की और 82,861.07 का न्यूनतम स्तर और 83,962.33 अंक का उच्चतम स्तर देखा। अंत में 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत के उछाल के साथ 83,878.17 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य सूचकांक में भी दिनभर उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी की शुरुआत 25,669.05 अंक पर हुई और इसने 25,473.40 अंक का न्यूनतम स्तर और 25,813.15 अंक का उच्चतम स्तर देखा। अंत में यह 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,790.25 पर बंद हुआ।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि स्थानीय निकाय चुनावों से संबंधित है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन निवेशकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे समय में बाजार की गतिविधियों पर असर पड़ सकता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शेयर बाजार क्यों बंद रहेगा?
शेयर बाजार 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते बंद रहेगा।
क्या अन्य सेगमेंट में ट्रेडिंग प्रभावित होगी?
हाँ, इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग और अन्य सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले