क्या बिहार विधानसभा चुनाव में सुभासपा पूरी मजबूती से लड़ेगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बिहार विधानसभा चुनाव में सुभासपा पूरी मजबूती से लड़ेगी?

सारांश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है। पार्टी ने 47 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है और चुनाव में अपनी मजबूती दिखाने का आश्वासन दिया है। जानें क्या है पार्टी की रणनीति और क्या हैं उनके दृष्टिकोण।

मुख्य बातें

सुभासपा ने 47 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
पार्टी का लक्ष्य बिहार विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरना है।
एनडीए के साथ संबंधों में बातचीत की कमी का असर पड़ा है।

पटना, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है, जिसमें 47 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुभासपा बिहार में कुल 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, “आज हमने पहली सूची जारी की है। आगे की सूचियां जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।”

राजभर ने स्पष्ट किया कि पार्टी ने पहले एनडीए के साथ तालमेल बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन बातचीत के अभाव में यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी कहा था कि हम अपनी तरफ से किसी भी प्रकार की गलती नहीं चाहते, जिससे एनडीए में किसी प्रकार की कोई टूट हो। उत्तर प्रदेश में हम एनडीए के मजबूत घटक दल हैं और हमारा प्रयास था कि बिहार में भी हम पूरी ताकत से एनडीए के साथ चुनाव लड़ें। लेकिन एनडीए के शीर्ष नेतृत्व की ओर से संतोषजनक बातचीत न होने के कारण हम विवश हुए।”

राजभर ने कहा कि सुभासपा 2004 से बिहार में सक्रिय है और लगातार छोटे-बड़े कार्यक्रमों में भाग लेती रही है। हमने निर्णय लिया है कि अब हम बैकफुट पर नहीं जाएंगे। पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहली सूची में शामिल उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय समीकरणों, जातीय संतुलन और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर किया गया है।

राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा, ”आज पटना में आयोजित एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की।”

उन्होंने बताया कि पार्टी सामाजिक न्याय, समान अधिकार और समान अवसर की लड़ाई लड़ रही है। बिहार की जनता के आशीर्वाद से पार्टी एक सशक्त विकल्प बनकर उभर रही है। हम समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के मार्गदर्शन में बिहार संगठन निरंतर सशक्त हुआ है और आज पार्टी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में है।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन बातचीत की कमी ने उन्हें एक कठिन स्थिति में डाल दिया है। यह देखना होगा कि क्या वे अपने वादों को पूरा कर पाएंगे।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुभासपा ने कितने उम्मीदवारों की सूची जारी की है?
सुभासपा ने 47 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
सुभासपा बिहार विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर लड़ेगी?
सुभासपा बिहार में कुल 153 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
अरविंद राजभर ने एनडीए के साथ संबंधों के बारे में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि पार्टी ने एनडीए के साथ तालमेल बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन बातचीत की कमी के कारण यह संभव नहीं हो सका।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले