11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सुल्तानपुर में छठ पूजा की तैयारियां पूरी हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सुल्तानपुर में छठ पूजा की तैयारियां पूरी हैं?

सारांश

सुल्तानपुर में छठ पूजा की तैयारियों में प्रशासन ने पूरे जोर-शोर से काम करना शुरू किया है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक, हर पहलू का ध्यान रखा जा रहा है। क्या आप तैयार हैं इस महापर्व के लिए?

मुख्य बातें

छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होगी।
सुल्तानपुर में विशेष तैयारियां की गई हैं।
महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।
कंट्रोल रूम में समस्याओं के समाधान के लिए व्यवस्था की गई है।
घाटों पर लाइट, पार्किंग, और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सुल्तानपुर, 23 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 25 अक्टूबर से आरंभ होने वाला है। यह पूजा चार दिनों तक चलेगी, जिसके पहले दिन 'नहाए खाए' का आयोजन होगा। 26 अक्टूबर को 'खरना', 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन होगा। छठ पर्व के लिए सुल्तानपुर में तैयारियां पूरी जोर-शोर से की जा रही हैं।

सुल्तानपुर में नदी का जलस्तर निरंतर घटता जा रहा है, जिसके अनुसार प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। इस साल पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भीड़ आने की संभावना जताई जा रही है।

नगर पालिका के आधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में बताया, "छठ पूजा के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया है। यहां बड़े स्तर पर छठ पूजा का मेला आयोजित किया जाता है। नगर के सीता कुंड घाट पर छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान लोग नदी में उतरते हैं, इसलिए नदी के अंदर बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि महिलाएं गहरे पानी में न जाएं।"

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था में जुटी हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो और वे आसानी से छठ पूजा कर सकें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

लाल चन्द्र सरोज ने आगे कहा, "हमने पहले से ही काफी तैयारी कर ली थी। नदी का जलस्तर घटने के कारण बाकी काम को जल्दी पूरा किया जा रहा है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में घाटों का विस्तार भी किया जा रहा है। घाटों पर लाइट, पार्किंग, मेडिकल टीम, पेयजल, चेंजिंग रूम और बाथरूम की व्यवस्था की जा रही है।"

उन्होंने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर मेले में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां लोग अपनी समस्याएं बता सकते हैं। किसी को भी कोई दिक्कत न होने का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेले के कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

आधिशासी अधिकारी ने अंत में कहा, "घाटों पर श्रमिकों के साथ मशीनों का उपयोग किया जा रहा है ताकि कार्य शीघ्र पूरा हो सके। घाट के रास्ते को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, एक जिम्मेदार प्रशासन की पहचान है।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छठ पूजा कब से शुरू होगी?
छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होगी।
छठ पूजा के दौरान कौन-कौन सी गतिविधियां होंगी?
25 अक्टूबर को 'नहाए खाए', 26 अक्टूबर को 'खरना', 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
सुल्तानपुर में छठ पूजा के लिए क्या तैयारियां की गई हैं?
सुल्तानपुर में घाटों की सफाई, सुरक्षा बैरिकेडिंग, और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
कंट्रोल रूम का क्या महत्व है?
कंट्रोल रूम से श्रद्धालु अपनी समस्याएं बता सकते हैं और वहां वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले