26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने भारी जुर्माना लगाया है, पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करने पर?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने भारी जुर्माना लगाया है, पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करने पर?

सारांश

आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना लगाया है। यह दंड उन्हें पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करने के कारण मिला। जानें इस मामले की पूरी जानकारी।

मुख्य बातें

सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने 30% जुर्माना लगाया।
उन्हें राजनीतिक बयान देने से मना किया गया।
पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया गया।
भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील की गई।

दुबई, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों और भारतीय सेना का उल्लेख करना भारी पड़ गया है। आईसीसी ने उनके बयान को अनुचित मानते हुए उन्हें दंडित किया है।

सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव पर उनके बयान के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, उन्हें भविष्य में राजनीतिक टिप्पणियां न करने की सलाह भी दी गई है।

14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में सूर्यकुमार यादव ने कहा था, "यह सही अवसर है, हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ हैं। हम इस जीत को अपने सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने अदम्य साहस दिखाया। हम उन्हें मैदान पर मुस्कुराने का मौका देते रहेंगे।"

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव से नो हैंडशेक पर सवाल किया गया और इसे खेल भावना के खिलाफ बताया गया, तो उन्होंने उत्तर दिया कि खेल भावना से परे भी बहुत कुछ होता है। वे पहलगाम आतंकी हमले के सभी पीड़ितों के साथ खड़े हैं और इसे ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सशस्त्र बलों को समर्पित करते हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव के आचरण को खेल भावना के खिलाफ मानते हुए शिकायत की। आईसीसी ने मामले की सुनवाई करते हुए कप्तान को दोषी पाया और 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने इस मामले की सुनवाई की।

सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील की है। संभावना है कि आईसीसी फिर से मामले की सुनवाई कर सकती है।

संपादकीय दृष्टिकोण

दोनों ही विषयों पर विचार करने की आवश्यकता है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारियों का ध्यान रखेंगे।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना क्यों लगाया गया?
सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करने के कारण लगाया गया।
आईसीसी का जुर्माना कितना है?
आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव पर उनके बयान के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
सूर्यकुमार यादव ने इस मामले में क्या कहा?
उन्होंने कहा कि यह सही अवसर है कि हम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़े हैं।
क्या सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील की?
हाँ, उन्होंने आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील की है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्या किया?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव के व्यवहार की शिकायत की थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले