27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेजस्वी 'सीएम फेस' के स्वघोषित उम्मीदवार हैं, कांग्रेस घास डालने के लिए तैयार नहीं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेजस्वी 'सीएम फेस' के स्वघोषित उम्मीदवार हैं, कांग्रेस घास डालने के लिए तैयार नहीं?

सारांश

तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किया है, लेकिन कांग्रेस की अनदेखी से उनकी स्थिति कठिन हो रही है। जानें कैसे राजीव रंजन ने उनकी दावेदारी और एनडीए की संभावनाओं पर बयान दिया।

मुख्य बातें

तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किया है।
राजीव रंजन ने कांग्रेस की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं।
एनडीए की जीत का दावा किया गया है।
राजद और तेजस्वी की दुर्दशा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू की जीत की संभावना।

पटना, 31 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तेजस्वी 'सीएम फेस' के स्वघोषित उम्मीदवार हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें घास डालने के लिए तैयार नहीं है। इस दौरान उन्होंने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का भी दावा किया।

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव की बदहवासी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बौखलाहट में वे खुद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने के लिए बार-बार राहुल गांधी और अन्य नेताओं के सामने गुहार लगा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस का दिल नहीं पसीजा है।

उन्होंने कहा कि कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की उपस्थिति में गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें घास डालने से मना कर दिया है। कांग्रेस को यह पता है कि उनकी दुर्दशा के लिए तेजस्वी यादव और राजद का अहंकार जिम्मेदार है। कांग्रेस जिस तरह से 90 के बाद एक नॉन प्लेइंग टीम बनकर रह गई है, उसके लिए भी राहुल गांधी और उनकी पार्टी तेजस्वी यादव और उनके दल को जिम्मेदार मानते हैं। ऐसी स्थिति में निःसंदेह तेजस्वी की राह बेहद मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार हम विजय पथ पर बढ़ रहे हैं और अगली सरकार हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बनाएंगे, यह जनता का आशीर्वाद है।

'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान आरा की जनसभा में तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में खुद को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित कर दिया। उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर कहा, "यह नकलची सरकार है। हमें एक असली मुख्यमंत्री चाहिए। नकल करने वाला नहीं।"

उन्होंने पूछा, "क्या यह नकलची सरकार नहीं है? क्या यह मेरी नकल नहीं कर रही है? तेजस्वी आगे हैं, सरकार पीछे है। आपको नकली मुख्यमंत्री चाहिए या असली मुख्यमंत्री?"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजस्वी यादव ने खुद को किस का सीएम फेस बताया?
तेजस्वी यादव ने खुद को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किया है।
राजीव रंजन ने तेजस्वी यादव के बारे में क्या कहा?
राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव 'सीएम फेस' के स्वघोषित उम्मीदवार हैं, लेकिन कांग्रेस उनकी दावेदारी को नजरअंदाज कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले