18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चुनाव परिणामों के बाद सबकी हेकड़ी बंद हो जाएगी? : तेजप्रताप यादव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चुनाव परिणामों के बाद सबकी हेकड़ी बंद हो जाएगी? : तेजप्रताप यादव

सारांश

तेजप्रताप यादव ने बिहार चुनाव में अपनी जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद सबकी हेकड़ी बंद हो जाएगी। उन्होंने महुआ के विकास के लिए जनता से समर्थन की अपील की है। क्या यह चुनाव उनकी उम्मीदों को पूरा करेगा?

मुख्य बातें

तेजप्रताप यादव ने महुआवासियों से विकास के लिए समर्थन की अपील की है।
चुनाव परिणामों के बाद सबकी हेकड़ी बंद होने का दावा किया गया।
महुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्षेत्र में खुशी का कारण है।
जनता का आशीर्वाद तेजप्रताप के लिए महत्वपूर्ण है।
भविष्य में इंजीनियरिंग कॉलेज और स्टेडियम का निर्माण का वादा।

पटना, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद सबकी हेकड़ी समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में हम चुनाव लड़ रहे हैं, वहां की समाज के सम्मानित और आदरणीय लोगों से मेरी अपील है कि वे विकास के लिए काम करने वालों को वोट दें। हम विशेष रूप से महुआवासियों को यह बताना चाहते हैं कि जो लोग आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़े रहे हैं, वे आपके समर्थन के हकदार हैं। जिन 44 विधानसभा क्षेत्रों में हमारे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वहां हर कोई अपने तरीके से यह अभियान चला रहा है कि जो वादा करेंगे, उसे पूरा करेंगे।

तेजप्रताप ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने एक जयचंद का खुलासा कर दिया है, चुनाव परिणाम आने के बाद सबकी हेकड़ी बंद हो जाएगी।

महुआ विधानसभा सीट को लेकर उन्होंने कहा कि 2015 में मैंने महुआ से चुनाव लड़ा और विजयी हुआ। महुआ की जनता के प्रेम की बदौलत ही हम यहां हैं। इसलिए जनता के प्रति प्रेम हमेशा रहेगा।

तेजप्रताप यादव ने एक पोस्ट में लिखा कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी राजनीतिक कर्मभूमि महुआ विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। महुआ हमारे लिए परिवार और पार्टी से बढ़कर है। साथ ही रोड शो के माध्यम से महुआ की जनता-जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त किया। महुआ की पूजनीय जनता-जनार्दन में महुआ मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण से खुशी का माहौल है।

उन्होंने आगे कहा कि महुआ के लोगों की खुशी और प्रगति में ही हमारी खुशी है। मुझे पूरा विश्वास है कि महुआ की मालिक जनता जनशक्ति जनता दल को भरपूर आशीर्वाद देने जा रही है। हम महुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता-जनार्दन से यह वादा करते हैं कि यहां की सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ एक इंजीनियरिंग कॉलेज, एक स्टेडियम और महुआ को जिला बनाने का कार्य अवश्य करेंगे।

संपादकीय दृष्टिकोण

तो यह न केवल उनके लिए बल्कि बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेजप्रताप यादव का चुनावी अभियान किस पर केंद्रित है?
तेजप्रताप यादव का चुनावी अभियान विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर केंद्रित है।
महुआ विधानसभा क्षेत्र का महत्व क्या है?
महुआ विधानसभा क्षेत्र तेजप्रताप यादव की राजनीतिक कर्मभूमि है और यहां से उन्होंने पहले भी चुनाव जीता है।
तेजप्रताप यादव ने किस प्रकार की अपील की है?
उन्होंने विकास कार्यों के लिए जनता से समर्थन की अपील की है।
क्या तेजप्रताप यादव को बिहार चुनाव में जीतने की संभावना है?
उनका विश्वास है कि जनता उनका समर्थन करेगी, लेकिन चुनाव परिणाम ही यह साबित करेंगे।
महुआ मेडिकल कॉलेज का क्या महत्व है?
महुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने में मदद करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले