11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या तेलंगाना में हुआ सड़क हादसा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दुख का विषय है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या तेलंगाना में हुआ सड़क हादसा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के लिए दुख का विषय है?

सारांश

तेलंगाना में एक भयावह सड़क हादसे ने 20 जिंदगियों को छीन लिया। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। जानें इस घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

तेलंगाना में सड़क हादसा 20 लोगों की जान ले गया।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया।
प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए अलर्ट किया।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

नई दिल्ली, 3 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ। बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।"

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी इस घटनाक्रम पर दुख प्रकट किया, और लिखा, "तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में हुए इस दुखद सड़क हादसे में जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

हादसे के तुरंत बाद राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार जानकारी ली है और निर्देश दिए हैं कि युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी रखा जाए। उन्हें आपातकालीन चिकित्सा सहायता और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

दुर्घटना हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास सुबह करीब 6.30 बजे हुई। तंदूर से हैदराबाद आ रही बस को विपरीत दिशा से आ रहे कंक्रीट से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बस पर सारा सामान गिर गया, जिससे कुछ यात्री कंक्रीट के नीचे दब गए। मृतकों में बस और ट्रक दोनों के चालक शामिल हैं।

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की बस में लगभग 70 लोग सवार थे। कई घायल यात्रियों को चेवेल्ला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर फिर से ध्यान आकर्षित करती है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। सभी नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तेलंगाना में सड़क हादसा कब हुआ?
तेलंगाना में सड़क हादसा 3 नवंबर को सुबह करीब 6.30 बजे हुआ।
इस हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?
इस हादसे में कम से कम 20 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
हादसे के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए?
प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरी तैयारी की है और आपातकालीन चिकित्सा सहायता तैनात की है।
दुर्घटना कहाँ हुई थी?
दुर्घटना हैदराबाद-बीजापुर राजमार्ग पर चेवेल्ला मंडल के मिर्जागुडा के पास हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले