30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ठाकरे बंधुओं का गठबंधन हार की पुष्टि करेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ठाकरे बंधुओं का गठबंधन हार की पुष्टि करेगा?

सारांश

उद्धव और राज ठाकरे का हालिया गठबंधन चुनावी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि यह हार के बाद का एक प्रयास है। क्या ठाकरे बंधुओं का 'ब्रांड' फिर से मुंबई की राजनीति में प्रभाव डाल पाएगा?

मुख्य बातें

गठबंधन का उद्देश्य मराठी वोट बैंक को मजबूत करना है।
चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि यह हार का संकेत है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विकास का संकल्प जनता के साथ है।

मुंबई, 24 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बीएमसी और नासिक नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन का ऐलान किया है। इस पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि ये दोनों हार के बाद एक साथ आए हैं और अब भी उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां की जनता विकास चाहती है, इसलिए उनका गठबंधन लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। लोग भावुक होकर वोट नहीं देंगे, जैसा कि पहले हुआ था।

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई है, इसलिए वे परेशान होकर गठबंधन कर रहे हैं। नगरपालिका चुनाव में वे 228 में से मात्र 8 सीटों पर आ गए हैं। इससे बुरा क्या हो सकता है? ऐसी स्थिति आगे भी रहेगी। यही वजह है कि उद्धव ठाकरे हताश हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'विकसित मुंबई' का संकल्प लिया है, और इसलिए जनता उनके साथ है। कुछ समय में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। देवेंद्र फडणवीस चाहते हैं कि मुंबई को एक इंटरनेशनल सिटी बनाया जाए, और जनता इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। जब से महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनी है, तब से लगातार विकास हो रहा है।

मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे के पास कार्यकर्ता नहीं बचे हैं, तो वे लोग चुनाव कैसे लड़ेंगे? पहले उन्हें कार्यकर्ता जुटाने चाहिए, फिर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बुधवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) और नासिक नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए औपचारिक रूप से गठबंधन की घोषणा की। यह गठबंधन मराठी वोट बैंक को मजबूत करने और भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति को चुनौती देने के लिए एक बड़े राजनीतिक पुनर्गठन का संकेत है।

दोनों चचेरे भाई इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि 'ठाकरे ब्रांड' अब भी मुंबई की राजनीति को प्रभावित कर सकता है।

महाराष्ट्र में बांग्लादेशी मुद्दे पर मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विभाग इस पर काम कर रहा है, और जल्द ही सभी बांग्लादेशियों को बाहर निकाल दिया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति में भी हैं। चंद्रशेखर बावनकुले का यह बयान दर्शाता है कि जनता की नब्ज को समझने में दोनों ठाकरे बंधुओं को कठिनाई हो रही है। ऐसे में आने वाले चुनावों में यह गठबंधन कितना सफल होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उद्धव और राज ठाकरे का गठबंधन क्यों हुआ?
यह गठबंधन बीएमसी और नासिक नगर निगम के आगामी चुनावों के लिए किया गया है, जिससे मराठी वोट बैंक को मजबूत किया जा सके।
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे हार के बाद एक साथ आए हैं और उन्हें फिर से हार का सामना करना पड़ेगा।
मुंबई में विकास के लिए कौन जिम्मेदार है?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'विकसित मुंबई' का संकल्प लिया है, जिससे जनता उनके साथ खड़ी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले