11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऊधम सिंह नगर में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार हुए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऊधम सिंह नगर में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार हुए?

सारांश

ऊधम सिंह नगर में पुलिस का अभियान जारी है, जहां किच्छा पुलिस ने मुठभेड़ में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हुए हैं। जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

पुलिस की सक्रियता से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होती है।
मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हुए हैं।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कानून का पालन किया जा रहा है।

ऊधम सिंह नगर, 25 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज गति से चल रहा है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कठोर निर्देशों के तहत किच्छा पुलिस ने हत्या और फायरिंग के मामलों में फरार दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि 19 अगस्त को ग्राम दरऊ निवासी शमी पुत्र अकरम ने अपने भाई आलिम की गोली मारकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दिन पीड़िता मीना पत्नी जुनैद ने भी अपने घर में घुसकर फायरिंग, मोबाइल और सात हजार रुपये लूटने के आरोप में गुलनवाज समेत 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। दोनों मामलों में नामजद आरोपी साजिद खान और गुलनवाज घटना के बाद से भागे हुए थे।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में रामपुर, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में छापे मारे। छह अलग-अलग टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थीं, लेकिन आरोपी बार-बार स्थान बदल रहे थे। रविवार शाम को गोपनीय सूचना के आधार पर किच्छा कोतवाली पुलिस ने दरऊ क्षेत्र के पॉपुलर के खेत में छापा मारा। पुलिस को देखकर साजिद खान पुत्र लिताफत खान और गुलनवाज पुत्र मोहम्मद अकील खान ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी।

गंभीर रूप से घायल आरोपियों को तुरंत किच्छा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रुद्रपुर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस प्रकार की मुठभेड़ से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। यह आवश्यक है कि हम न्याय प्रणाली पर विश्वास बनाए रखें और पुलिस की कार्रवाई को उचित मानते हुए आगे बढ़ें।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऊधम सिंह नगर में मुठभेड़ कब हुई?
25 अगस्त को ऊधम सिंह नगर में यह मुठभेड़ हुई।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ क्या मामले दर्ज हैं?
गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या और फायरिंग के मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों को कैसे गिरफ्तार किया?
पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों पर छापा मारा और जवाबी फायरिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 1 साल पहले