यूआईडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 28 पदों के लिए करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूआईडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 28 पदों के लिए करें आवेदन

सारांश

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इंटर्नशिप के लिए 28 पदों की भर्ती की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हुई है और अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने करियर की नई शुरुआत करें!

मुख्य बातें

यूआईडीएआई में 28 इंटर्नशिप पदों की वैकेंसी आवेदन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हुई अंतिम तिथि 15 अप्रैल योग्यता: संबंधित क्षेत्र में डिग्री चयन प्रक्रिया: मेरिट, इंटरव्यू

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप अपने शानदार करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में इंटर्नशिप का यह सुनहरा अवसर आपके लिए है। यूआईडीएआई ने इंटर्न के लिए कुल 28 पदों की भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी की है।

यूआईडीएआई की ओर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन करें।

इंटर्न के लिए निकाली गई 28 वैकेंसी में शामिल हैं: बी(टेक)/बीई और एमटेक के 10+4, बैचलर ऑफ डिजाइन (बी-डेस) के 2, मास्टर ऑफ डिजाइन (एम-डेस) के 4, बैचलर ऑफ मैथेमेटिक्स (बी-मैथ्स)/बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (बी-स्टेट) के 4 और मास्टर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स (एम-मैथ्स)/मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एम-स्टेट) के 4 पद।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित कौशल भी होना आवश्यक है।

चयन प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। चयनित कैंडिडेट्स को यूआईडीएआई इंटर्नशिप नीति के अनुसार प्रति माह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

आवेदन के लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित वैकेंसी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अधिसूचना में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करें। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक करें, जहाँ आप योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो युवा पेशेवरों के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करता है। यह कार्यक्रम योग्य उम्मीदवारों को प्रासंगिक अनुभव प्राप्त करने का मौका देता है और उन्हें भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करता है।
RashtraPress
20 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूआईडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और वहां से आवेदन करें।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
किस प्रकार के पदों के लिए भर्ती की जा रही है?
यूआईडीएआई में इंटर्न के लिए बीटेक, डिजाइन, और गणित से संबंधित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जा रही है।
चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन प्रक्रिया मेरिट, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर की जाएगी।
इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड कितना होगा?
चयनित कैंडिडेट्स को यूआईडीएआई की इंटर्नशिप नीति के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 2 महीने पहले