27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

यूआईडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल से पहले करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
यूआईडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अप्रैल से पहले करें आवेदन

सारांश

यूआईडीएआई में इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर! 15 अप्रैल तक आवेदन करें और अपने करियर की नई शुरुआत करें।

मुख्य बातें

यूआईडीएआई में इंटर्नशिप का मौका 28 पदों की वैकेंसी आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल मेरिट के आधार पर चयन प्रक्रिया प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में इंटर्नशिप के लिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन करने का सुनहरा अवसर है। इस प्रतिष्ठित संस्था में 28 पदों की वैकेंसी उपलब्ध है।

आधार कार्ड जारी करने वाली इस संस्था से जुड़कर अपने करियर की नई शुरुआत करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए यह विशेष अवसर है।

यूआईडीएआई ने इंटर्न के लिए 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, और इच्छुक उम्मीदवारों को 15 अप्रैल तक आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

यूआईडीएआई द्वारा जारी पदों में बी(टेक)/बीई और एमटेक के 10+4, बैचलर ऑफ डिजाइन (बी-डेस) के 2, मास्टर ऑफ डिजाइन (एम-डेस) के 4, बैचलर ऑफ मैथेमेटिक्स (बी-मैथ्स)/बैचलर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (बी-स्टेट) के 4 और मास्टर ऑफ साइंस इन मैथमेटिक्स (एम-मैथ्स)/मास्टर ऑफ स्टैटिस्टिक्स (एम-स्टेट) के 4 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास निर्धारित अन्य स्किल्स भी होनी चाहिए।

योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को यूआईडीएआई की इंटर्नशिप नीति के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित वैकेंसी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करें। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं और योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि भविष्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूआईडीएआई में इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और वहाँ दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन करें।
इंटर्नशिप के लिए किस प्रकार की डिग्री आवश्यक है?
उम्मीदवारों के पास संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड कितना होगा?
चयनित कैंडिडेट्स को यूआईडीएआई की इंटर्नशिप नीति के अनुसार प्रति माह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले