2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआरईडीए ने 32 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, 55 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआरईडीए ने 32 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए, 55 वर्ष तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

सारांश

भारत सरकार की कंपनी आईआरईडीए ने 32 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 3 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने का यह सुनहरा अवसर न गंवाने का सुझाव दिया जाता है।

मुख्य बातें

आईआरईडीए ने 32 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अप्रैल तक चलेगी।
योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1,000 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं।

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने की ख्वाहिश रखते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर उपलब्ध है। भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) ने जनरल मैनेजर सहित विभिन्न 32 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआरईडीए द्वारा जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से प्रारंभ हो गई है, और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

आईआरईडीए ने जिन 32 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं, उनमें जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स), चीफ मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स) और मैनेजर (लॉ) के 3-3 पद, जनरल मैनेजर (फाइनेंस एंड अकाउंट्स - इन्वेस्टर रिलेशन्स), डिप्टी जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट्स), चीफ मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) और असिस्टेंट मैनेजर (बिजनेस डेवलपमेंट) के 2-2 पद, एडिशनल जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट्स) और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कंपनी सेक्रेटरी) के 1-1 पद, जनरल मैनेजर (प्रोजेक्ट) के 5 और ऑफिसर-जनरल के 8 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक/बीएससी), फाइनेंस में सीए/सीएमए/एमबीए या पीजीडीएम, मार्केटिंग में एमबीए/पीजीडीएम और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के एसोसिएट सदस्य या एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 33 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवारों को वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1,000 रुपए है। SC/ST/PWD/एक्स-सर्विसमैन और आंतरिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार लिखित परीक्षा/स्क्रीनिंग परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 30,000 से 3,00,000 रुपए तक प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, सबसे पहले आईआरईडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर एक नया पृष्ठ खुलेगा, वहाँ रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज करें और मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर युवा और योग्य उम्मीदवारों के लिए। इस तरह के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए ताकि वे अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआरईडीए में आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आईआरईडीए में आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल है।
आईआरईडीए में किन पदों पर भर्ती हो रही है?
आईआरईडीए में जनरल मैनेजर, चीफ मैनेजर, मैनेजर और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क कितना है?
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम कल
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले