उमेश कुशवाहा: निशांत कुमार हैं बिहार और जदयू का भविष्य

Click to start listening
उमेश कुशवाहा: निशांत कुमार हैं बिहार और जदयू का भविष्य

सारांश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि निशांत कुमार पार्टी और बिहार के भविष्य हैं, जो कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

Key Takeaways

  • नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया।
  • उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार को पार्टी का भविष्य बताया।
  • बिहार में विकास की नई दिशा मिली है।
  • डायल 112 ने पुलिस सहायता को 24×7 उपलब्ध कराया।

पटना, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन हमें और बिहार की जनता को हमेशा मिलता रहेगा।

पटना में राष्ट्र प्रेस से बातचीत में जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि यह संविधान का प्रावधान है, जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति 14 दिन तक दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता है, इसलिए इस्तीफा देना आवश्यक हो जाता है। नीतीश कुमार ने इसी प्रावधान के तहत विधान परिषद से इस्तीफा दिया है।

सीएम नीतीश कुमार द्वारा विकास की जो नींव रखी गई है, वह अगले बीस वर्षों तक बनी रहेगी। 20 साल बाद भी प्रदेश की मुख्यधारा में नीतीश कुमार ही रहेंगे। हमारे नेता द्वारा किए गए कार्य को कमतर नहीं आंका जा सकता।

सीएम नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार का उल्लेख करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी और बिहार के भविष्य हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ-साथ पार्टी की गतिविधियों का निकटता से अवलोकन कर रहे हैं। जदयू में निशांत कुमार का शामिल होना कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर रहा है और वह हमारे भविष्य के प्रतीक हैं।

जदयू की ओर से कहा गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की एक नई दिशा प्राप्त की है। पक्की सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। जनहित केंद्रित नीतियों के माध्यम से हर वर्ग तक विकास पहुँचाया गया है। उनके सतत प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण बिहार को एक नई पहचान मिली है।

राज्य के नागरिकों को 24×7 पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नीतीश कुमार द्वारा जो हेल्पलाइन नंबर की संकल्पना की गई थी, वह आज डायल 112 के रूप में हर नागरिक के लिए एक साथी के रूप में कार्य कर रहा है। यह केवल एक हेल्पलाइन नंबर नहीं है, बल्कि यह विश्वास और भरोसे का प्रतीक है।

Point of View

NationPress
31/03/2026

Frequently Asked Questions

नीतीश कुमार ने विधान परिषद से क्यों इस्तीफा दिया?
नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद संविधान के प्रावधानों के अनुसार विधान परिषद से इस्तीफा दिया।
उमेश कुशवाहा ने निशांत कुमार के बारे में क्या कहा?
उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी और बिहार के भविष्य हैं और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरी है।
बिहार के विकास में नीतीश कुमार का क्या योगदान है?
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है।
Nation Press