30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की जदयू में एंट्री पर NDA नेताओं का स्वागत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की जदयू में एंट्री पर NDA नेताओं का स्वागत

सारांश

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का जदयू में शामिल होना एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है। इस पर नेताओं ने उनके स्वागत में जश्न मनाया और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

मुख्य बातें

निशांत कुमार का जदयू में शामिल होना एक महत्वपूर्ण घटना है।
जदयू कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे सही समय बताया है।
यह कदम युवाओं को प्रेरित करेगा।
पार्टी के जनाधार में वृद्धि की संभावना है।

पटना, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जनता दल (यूनाइटेड) में औपचारिक रूप से शामिल होने पर पटना स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जदयू कार्यकर्ताओं ने उल्लास मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाईयां बांटी और इसे पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में प्रवेश का यह सही समय है। नीतीश कुमार बिहार के ऐसे नेता रहे हैं जिन्होंने लगभग दो दशकों तक प्रभावी नेतृत्व के साथ राज्य के विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज भी नीतीश कुमार खुद निर्णय लेते हैं और सही समय पर लेते हैं। निशांत कुमार के लिए जदयू के वोट बैंक की मांग है कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए। मेरा मानना है कि यह सही समय है कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हो।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना निश्चित है और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि निशांत के आगमन से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और पार्टी का जनाधार भी बढ़ेगा।

जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार भविष्य में क्या भूमिका निभाएंगे, यह पार्टी नेतृत्व आने वाले समय में तय करेगा। फिलहाल उनका पार्टी में शामिल होना एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बीच, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आश्वासन दिया है कि वह बिहार में ही रहेंगे और पार्टी व सरकार उनके मार्गदर्शन में कार्य करती रहेगी। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने की मांग की थी।

जदयू नेता सुभाष चंद्रा ने बताया कि निशांत कुमार के विचारों और नीतियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। वहीं जदयू नेता अजय कुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय नेता हैं और बिहार के हित में उनके सभी निर्णय सही होते हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना समाज और राज्य के हित में एक सही कदम साबित होगा। अजय पटेल ने बताया कि निशांत रविवार को जदयू में शामिल होंगे, जिससे संगठन और मजबूत होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निशांत कुमार का जदयू में शामिल होने का महत्व क्या है?
उनकी जदयू में एंट्री पार्टी को मजबूती प्रदान करेगी और युवाओं को प्रेरित करेगी।
क्या यह राजनीतिक बदलाव का संकेत है?
हां, यह बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय खोल सकता है।
निशांत कुमार की राजनीतिक यात्रा कब शुरू होगी?
उनकी राजनीतिक यात्रा रविवार से औपचारिक रूप से शुरू होगी।
अन्य नेता क्या कहते हैं इस बारे में?
केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता सभी ने उनके शामिल होने पर स्वागत किया है।
क्या यह जदयू के लिए फायदे का सौदा साबित होगा?
उम्मीद है, यह पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में मदद करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले