26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या निशांत कुमार की जदयू में एंट्री कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या निशांत कुमार की जदयू में एंट्री कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगी?

सारांश

निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री पर जदयू के नेता नीरज कुमार ने कहा है कि यह दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगा। क्या यह बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ होगा?

मुख्य बातें

निशांत कुमार की जदयू में एंट्री का दिन ऐतिहासिक हो सकता है।
जदयू के कार्यकर्ता निशांत के आने का इंतज़ार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यशैली की प्रशंसा की है।
बिहार में राजनीतिक चर्चाएँ तेज हो गई हैं।
निशांत को राजनीति में आना चाहिए, ऐसा संकेत मनोज झा ने दिया है।

पटना, 6 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नेता और प्रवक्ता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में संभावित एंट्री को लेकर कहा कि जिस दिन निशांत कुमार जदयू में शामिल होंगे, वह दिन पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगा।

नीरज कुमार ने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि जनता की यह आकांक्षा है कि निशांत कुमार राजनीति में आएं। वे अपने परिवार के संस्कारों पर गर्व करने वाले व्यक्ति हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के सभी कार्यकर्ता उस पल का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं जब निशांत कुमार औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होंगे और नेतृत्व संभालेंगे।

जदयू नेता का यह बयान उस समय आया है, जब निशांत कुमार की राजनीतिक यात्रा शुरू करने को लेकर बिहार में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हाल ही में जदयू सांसद मनोज झा ने भी इस ओर संकेत दिया था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी चाहते हैं कि वे राजनीति में आएं। उन्होंने कहा कि आखिरी फैसला निशांत कुमार को ही लेना है। हालांकि, अभी तक राजनीति में एंट्री को लेकर निशांत कुमार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व भी निशांत कुमार के राजनीति में आने के दावे तेज हुए थे।

दूसरी ओर जदयू नेता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद एक पल भी आराम नहीं किया। एनडीए के संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने के लिए तीन नए विभाग बनाए गए हैं। कौशल एवं युवा विकास, नागरिक उड्डयन से संबंधित विभाग और उच्च शिक्षा विभाग। यह मुख्यमंत्री के पक्के इरादों का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी नेता ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली हो। दुश्मन छाती पीटते रह गए, लेकिन जनता ने नीतीश कुमार को भारी बहुमत दिया। जो संकल्प लिया गया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

निशांत कुमार कब राजनीति में आएंगे?
अभी तक निशांत कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या जदयू में उनकी एंट्री से पार्टी को लाभ होगा?
निशांत कुमार की एंट्री से जदयू को युवा मतदाताओं में अपनी पकड़ मजबूत बनाने का अवसर मिल सकता है।
नीरज कुमार ने क्या कहा?
नीरज कुमार ने कहा कि निशांत कुमार का जदयू में शामिल होना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 1 साल पहले