क्या उत्तर प्रदेश में जीएसटी स्लैब में सुधार से जनता का उत्साह बढ़ेगा?
सारांश
मुख्य बातें
उन्नाव, 22 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सोमवार को नागरिकों ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में किए गए सुधार का स्वागत किया। लोगों का मानना है कि इससे उनकी क्रय शक्ति में वृद्धि होगी। पहले जिन वस्तुओं के दाम उन्हें अधिक लगते थे, अब वे सस्ते लगेंगे। हम इस सरकारी कदम का दिल खोलकर स्वागत करते हैं।
समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत में आनंद भदौरिया ने जीएसटी स्लैब में सुधार का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से आम जनता को आर्थिक लाभ होगा, विशेषकर उन लोगों को जो महंगाई से परेशान थे। उनका मानना है कि जिन वस्तुओं के दाम पहले ज्यादा लगते थे, अब वे कम होंगे।
उन्होंने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह लंबे समय से बाइक खरीदने की योजना बना रहे थे, लेकिन वह उनके बजट से बाहर थी। अब जीएसटी में सुधार के बाद उन्होंने बाइक खरीदने का निर्णय लिया है और अब उसे सस्ती समझते हैं। इसलिए मैं यही कहना चाहता हूं कि यह सरकारी कदम बहुत सकारात्मक है, जिसका हम दिल से स्वागत करते हैं।
अखिलेश निगम ने भी इस कदम का समर्थन किया और बताया कि इससे गाड़ियों के दाम में उल्लेखनीय कमी आई है। पहले जिन गाड़ियों पर 28 प्रतिशत का स्लैब था, वह अब 18 प्रतिशत में आ गया है, जिससे गाड़ियों की कीमत में कमी आई है। अब आम जनता में खरीददारी को लेकर उत्साह बढ़ा है, क्योंकि हर गाड़ी की कीमत में 8 से 10 हजार की कमी देखी जा रही है। इसीलिए हम सभी का यह मानना है कि यह निर्णय जनता के लिए लाभकारी है। कंपनियों द्वारा भी कई प्रकार की छूट दी जा रही है, जिससे आम जनता को फायदा हो रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में महंगाई से परेशान आम लोगों को देखते हुए यह कदम स्वागत योग्य है। हमें विश्वास है कि इससे भविष्य में लोगों को व्यापक रूप से लाभ मिलेगा।