27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या उत्तराखंड में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार के युवक को सुरक्षित निकाला गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड में 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार के युवक को सुरक्षित निकाला गया?

सारांश

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। युवक रातभर खाई में फंसा रहा, और सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। एसडीआरएफ ने उसे रेस्क्यू किया। जानिए पूरी खबर।

मुख्य बातें

युवक को रेस्क्यू करना एक चुनौती थी।
सड़क सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
गंभीर स्थिति में अस्पताल भेजा गया।
हादसे की जांच चल रही है।

अल्मोड़ा, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ताकुला हाईवे पर गुरुवार रात एक गंभीर हादसा हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। सिरकोट से लगभग एक किलोमीटर आगे डांठ गधेरे के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसके बाद युवक रातभर खाई में फंसा रहा।

सुबह होते ही एक स्थानीय निवासी ने खाई में गिरी कार को देखा और अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके पश्चात, घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ की टीम ने कार के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने कटर की सहायता से दरवाजा काटकर युवक को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायल युवक को सड़क तक लाया गया, जहाँ से उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि सिरकोट के पास लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरी हुंडई कार में एक युवक गंभीर अवस्था में पाया गया। लॉक गाड़ी को आयरन कटर की मदद से काटकर रेस्क्यू टीमों ने घायल युवक को सुरक्षित निकाला। घायल की पहचान नंदा देवी निवासी सागर वर्मा के रूप में हुई है।

रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक पंकज सिंह, ओम प्रकाश, मुकेश सिंह, आनंद सिंह, विमल टम्टा, धीरेन्द्र सिंह शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल सागर के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। सुनसान स्थान होने के कारण युवक रातभर खाई में फंसा रहा। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। साथ ही, हादसे की जांच की जा रही है और इसके लिए एक टीम का गठन किया जा रहा है, जो पूरे मामले की जल्द से जल्द रिपोर्ट देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसे के बाद घायल युवक को कैसे निकाला गया?
एसडीआरएफ की टीम ने कटर की मदद से दरवाजा काटकर युवक को निकाला।
घायल युवक की पहचान क्या है?
घायल युवक का नाम सागर वर्मा है।
युवक की स्थिति कैसी है?
युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
क्या पुलिस ने जांच शुरू की है?
हाँ, पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 3 सप्ताह पहले
  3. 3 सप्ताह पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले