उत्तराखंड: सीएम धामी ने अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 3 करोड़ रुपये का आवंटन किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
उत्तराखंड: सीएम धामी ने अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 3 करोड़ रुपये का आवंटन किया

सारांश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि का आवंटन किया है। इस योजना में पार्किंग, विश्राम गृह और अन्य विकास कार्य शामिल हैं, जो स्थानीय जनसंख्या और पर्यटन को लाभान्वित करेंगे।

मुख्य बातें

मुख्यमंत्री धामी ने 3 करोड़ रुपये का आवंटन किया।
अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
पार्किंग और विश्राम गृह के निर्माण का कार्य शुरू होगा।
यह योजना स्थानीय विकास को प्रोत्साहित करेगी।
टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व.
कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखा गया।

देहरादून, 27 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 के लिए विकासखण्ड थराली के अंतर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चैपड्यों में 08 चौपहिया वाहनों की क्षमता के लिए पार्किंग एवं विश्राम गृह के निर्माण हेतु 71.67 लाख रुपए का आवंटन किया है। विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अंतर्गत नौटी में 37 चौपहिया एवं 48 दुपहिया वाहनों के लिए सरफेस पार्किंग निर्माण के लिए 42.39 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विकासखण्ड देवाल में जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया एवं 09 दुपहिया वाहनों की क्षमता के लिए पार्किंग, 02 कक्षों का विश्राम गृह एवं शौचालय निर्माण हेतु 1.14 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इसके अलावा, विकासखण्ड नारायण बगड़ में भगोती में 94 चौपहिया वाहनों की क्षमता के लिए सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु 79.56 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किश्त के लिए भारत सरकार से प्राप्त 13.74 करोड़ रुपए जिला पंचायत हेतु, 9.16 करोड़ रुपए क्षेत्र पंचायत हेतु एवं 66.51 करोड़ रुपए ग्राम पंचायत हेतु, कुल 89.41 करोड़ रुपए की धनराशि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं को अंतरित करने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र थराली में विकास खण्ड देवाल के देवाल बाजार (टैक्सी) के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए पहले चरण में 11.31 लाख रुपए तथा जनपद टिहरी गढ़वाल में घनसाली में बस स्टॉप के निर्माण हेतु 94.05 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमेश्वर के अंतर्गत सिल्ला-कांडई मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) के लिए 3.36 करोड़ रुपए का आवंटन किया है।

मुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुष मिशन की निर्माणाधीन योजनाओं के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 27 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन उम्मेदपुर, रामनगर आवासीय परियोजना में पेयजल योजना के लिए 2.43 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने नगरपालिका परिषद्, नैनीताल के क्षेत्र में नर्सरी स्कूल, माल रोड नैनीताल की मरम्मत के लिए 3.44 लाख रुपए और ऐशडेल स्कूल नैनीताल की मरम्मत के लिए 45 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखने का अनुमोदन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर में निर्मित स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखने का अनुमोदन प्रदान किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसमें मुख्यमंत्री धामी का प्रयास दर्शाता है कि सरकार स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। यह एक सकारात्मक कदम है, जो विकास को गति देगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री धामी ने कितने रुपये का आवंटन किया?
मुख्यमंत्री धामी ने अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 3 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
यह धनराशि किस-किस कार्य के लिए स्वीकृत की गई है?
यह धनराशि पार्किंग, विश्राम गृह, और अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है।
कौन से क्षेत्रों में यह विकास कार्य हो रहे हैं?
यह विकास कार्य जनपद चमोली, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल जैसे क्षेत्रों में हो रहे हैं।
क्या यह स्थानीय निवासियों के लिए फायदेमंद होगा?
हाँ, यह विकास कार्य स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए सुविधाएँ बढ़ाने में मदद करेगा।
क्या स्टेडियम का नाम बदला गया है?
हाँ, टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले