16 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या विद्या बालन ने सितंबर का मजेदार फंडा बताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या विद्या बालन ने सितंबर का मजेदार फंडा बताया?

सारांश

विद्या बालन ने अपने हालिया इंस्टाग्राम वीडियो में 'सितंबर का सीधा-सादा फंडा' मजेदार अंदाज में साझा किया। उनके फनी एक्सप्रेशन और खूबसूरत लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। जानिए इस वीडियो की खास बातें और विद्या के अनोखे अंदाज के बारे में।

मुख्य बातें

विद्या बालन का मजेदार अंदाज दर्शकों को आकर्षित करता है।
वीडियो में फनी स्टाइल से 'सितंबर का फंडा' बताया गया है।
उनका दृश्य और एक्सप्रेशन दर्शकों को हंसाते हैं।
विद्या का लुक ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों है।
इस वीडियो ने उनके फैंस को एंटरटेन किया है।

मुंबई, १ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। विद्या बालन केवल एक अद्वितीय अभिनेत्री ही नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी शख्सियत हैं जिनकी मजबूत सोच और बिंदास अंदाज उन्हें खास बनाते हैं। वह कभी भी बनावटी इमेज नहीं बनातीं; वह वास्तविकता में जो हैं, वैसे ही रहती हैं। चाहे वह बड़े पर्दे पर गंभीर भूमिकाएँ निभा रही हों या सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो बना रही हों, वह हर जगह अपनी विशिष्ट पहचान छोड़ती हैं।

सोमवार को विद्या ने एक इंस्टाग्राम वीडियो में अपने मजेदार अंदाज की झलक दिखाई, जिसमें वह मजाकिया लहजे में 'सितंबर का सीधा-सादा फंडा' बताते हुए नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में विद्या एक वायरल ऑडियो पर लिपसिंक करती दिख रही हैं, जिसमें एक आदमी सुबह-सुबह घूमने की सलाह देने वालों को मजाकिया तरीके से जवाब देता है।

ऑडियो में वह कहता है, "ये जो लोग ज्ञान देते हैं ना... सुबह-सुबह घूमने जाया करो... धरती घूम रही है ना... मेरा भी घूमने जाना जरूरी है? चक्कर नहीं आ जाएगा मेरे को?"

विद्या इस पर ऐसे एक्सप्रेशन देती हैं कि देखने वाला अपनी हंसी रोक नहीं सकता।

उनकी आँखें, चेहरा, और बोलने का तरीका इस वीडियो को और मजेदार बना देता है। लुक की बात करें तो विद्या ने एक खूबसूरत लाल साड़ी पहनी है, जिसका बॉर्डर गोल्डन लेस से भरा हुआ है। उनके स्टाइलिश ब्लाउज, बालों की पोनीटेल, बड़े ईयररिंग्स, और कंगन उनके इस लुक को ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों बना रहे हैं। मेकअप भी हल्का और नेचुरल है, जो उनकी मुस्कान को और निखारता है।

इस मजेदार रील को पोस्ट करते हुए विद्या ने कैप्शन में लिखा, "सितंबर के सीधे-सादे फंडे"... इसके बाद उन्होंने हैशटैग के साथ सितंबर सॉल्यूशन लिखा। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी एंटरटेन हो रहे हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि एक प्रेरणा भी हैं।
RashtraPress
16 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विद्या बालन का इंस्टाग्राम वीडियो किस विषय पर है?
विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में 'सितंबर का सीधा-सादा फंडा' मजेदार अंदाज में बताया है।
विद्या ने वीडियो में किस तरह का ऑडियो इस्तेमाल किया है?
खुद विद्या ने एक वायरल ऑडियो पर लिपसिंक किया है, जिसमें सुबह घूमने की सलाह देने वालों को मजाकिया जवाब दिया गया है।
विद्या बालन का लुक वीडियो में कैसा था?
विद्या ने वीडियो में खूबसूरत लाल साड़ी पहनी है, जिसके साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज और हल्का मेकअप किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले