21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

वहीदा रहमान को सांप को किस करने के लिए कहने वाला निर्देशक

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
वहीदा रहमान को सांप को किस करने के लिए कहने वाला निर्देशक

सारांश

वहीदा रहमान के करियर की एक अनोखी घटना, जब उन्हें एक फिल्म के सेट पर सांप को किस करने के लिए कहा गया। जानें इस दिलचस्प किस्से के बारे में!

मुख्य बातें

वहीदा रहमान का अदाकारी में विशेष योगदान फिल्म 'गाइड' की सफलता एक अभिनेत्री के रूप में उनके साहस का उदाहरण निर्देशक की असामान्य मांग का ठुकराना हिंदी सिनेमा में वहीदा रहमान की पहचान

मुंबई, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। 60-70 के दशक की प्रतिभाशाली और सफल अभिनेत्रियों में से एक, वहीदा रहमान ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया और सुपरहिट फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन एक घटना ऐसी थी, जिसे शायद वे आज भी भुला नहीं पाई हैं।

वहीदा रहमान के इंस्टाग्राम फैन पेज पर एक पुराना इंटरव्यू साझा किया गया है, जिसमें वे सेट पर एक अजीब घटना के बारे में बता रही हैं। अभिनेत्री ने हिंदी फिल्म 'गाइड' के अंग्रेजी संस्करण की शूटिंग के दौरान की एक कहानी का जिक्र किया, जहां निर्देशक ने उनसे सांप को चूमने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि वे गाइड का इंग्लिश वर्जन शूट कर रही थीं, तभी डायरेक्टर ने कहा कि आपको डांस करते हुए सांप को किस करना है और ऐसा लगना चाहिए कि आप डांस में पूरी तरह खोई हुई हैं। मैंने कहा, 'आप क्या कह रहे हैं? मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं?'

उन्होंने कहा, 'तुम एक भारतीय लड़की हो, तुम ऐसा क्यों नहीं कर सकती?' मैंने फिर कहा, 'भारतीय होने का मतलब यह नहीं है कि हम सांपों के साथ खेलते हैं।' उन्होंने कहा, 'नहीं, मैंने यह शॉट इसलिए सोचा है, क्योंकि जब यह शॉट बड़े पर्दे पर आएगा, तो खूब तालियाँ बजेंगी।' हालांकि, अभिनेत्री ने उस सीन को फिल्माने से मना कर दिया था।

फिल्म 'गाइड' एक डांसर के जीवन पर आधारित थी, इसी कारण वहीदा के कई डांस सीन फिल्माए गए थे। उन्होंने शूटिंग के दौरान देव आनंद साहब से कहा था कि अगर फिल्म लंबी हो जाती है, तो उनके सीन काट लें, लेकिन डांस सीन को कम न करें। फिर भी, फिल्म में उनके सभी सीन को शामिल किया गया। 1965 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'गाइड' को बेहतर और क्लासिक फिल्म माना जाता है। हिंदी में इसे काफी पसंद किया गया, लेकिन अन्य भाषाओं में फिल्म उतनी नहीं चली।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शाता है कि हर कलाकार को अपनी गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वहीदा रहमान ने कौन सी फिल्म के लिए सांप को किस करने से मना किया?
वहीदा रहमान ने फिल्म 'गाइड' के सेट पर सांप को किस करने से मना किया।
फिल्म 'गाइड' कब रिलीज हुई थी?
फिल्म 'गाइड' 1965 में रिलीज हुई थी।
वहीदा रहमान ने किस अभिनेता के साथ काम किया?
वहीदा रहमान ने देव आनंद सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया।
वहीदा रहमान का करियर किस दशकों में सक्रिय था?
वहीदा रहमान का करियर 60-70 के दशक में सक्रिय था।
क्या फिल्म 'गाइड' एक क्लासिक फिल्म मानी जाती है?
हाँ, फिल्म 'गाइड' को एक क्लासिक फिल्म माना जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले