क्या अदाणी पावर के दूसरे तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस बढ़ाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अदाणी पावर के दूसरे तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस बढ़ाया?

सारांश

अदाणी पावर के दूसरे तिमाही के नतीजे प्रभावशाली रहे हैं, जिससे ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने अपने टारगेट प्राइस में बढ़ोतरी की है। जानिए, कौन सी ब्रोकरेज ने क्या रेटिंग दी और अदाणी पावर के भविष्य की संभावनाएँ क्या हैं।

मुख्य बातें

अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने टारगेट प्राइस को बढ़ाया है।
कंपनी की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन पाइपलाइन मजबूत है।
कंपनी की आय में वृद्धि बिजली की बिक्री में वृद्धि के कारण हुई है।
नए पावर परचेसिंग एग्रीमेंट से कंपनी की संभावनाएँ बढ़ी हैं।

अहमदाबाद, 31 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। अदाणी पावर ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे जारी किए हैं, जिसके बाद ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के लिए अपने टारगेट प्राइस में वृद्धि की है।

मॉर्गन स्टेनली, जेफरीज और कैंटर फिट्जगेराल्ड ने शुक्रवार को अदाणी पावर के लिए बुलिश राय दी है।

मॉर्गन स्टेनली ने अदाणी पावर पर अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग को बनाए रखा है और टारगेट प्राइस को 163.60 रुपए प्रति शेयर रखा है, जो कि 30 अक्टूबर के क्लोजिंग प्राइस 162.57 रुपए प्रति शेयर से लगभग एक प्रतिशत अधिक है।

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है और प्राप्तियों की स्थिति भी उत्तम है।

एक अन्य ब्रोकिंग फर्म जेफरीज ने भी अदाणी पावर पर 'बाय' रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 195 रुपए निर्धारित किया है, जो कि पिछले टारगेट प्राइस 138 रुपए से 20 प्रतिशत अधिक है।

ब्रोकिंग फर्म ने कहा कि अदाणी पावर अधिक मार्जिन और वृद्धि दर के चलते सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी के मुकाबले अधिक प्रीमियम वैल्यूएशन की हकदार है।

कैंटर फिट्जगेराल्ड ने 'ओवरवेटेज' का रुख बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस को 32 प्रतिशत बढ़ाकर 184 रुपए कर दिया है। इसकी वजह कंपनी द्वारा नए पावर परचेसिंग एग्रीमेंट (पीपीए) करना और आय की मजबूत विजिबिलिटी है।

अदाणी पावर ने अपनी अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि नई पीपीए बोली पाइपलाइन अब लगभग 22 गीगावाट की है, जिसमें से 14.5 गीगावाट पहले ही आवंटित हो चुके हैं।

अदाणी पावर लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी की आय इस साल की जुलाई-सितंबर अवधि में 13,106.34 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 12,949.12 करोड़ रुपए थी। इसका कारण बिजली की बिक्री की मात्रा में इजाफा है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड बिजली बिक्री की मात्रा 7.4 प्रतिशत बढ़कर 23.7 अरब यूनिट्स हो गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अदाणी पावर का वर्तमान टारगेट प्राइस क्या है?
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों द्वारा अदाणी पावर का टारगेट प्राइस 195 रुपए निर्धारित किया गया है।
अदाणी पावर की आय में क्या वृद्धि हुई है?
अदाणी पावर की आय इस साल की जुलाई-सितंबर अवधि में 13,106.34 करोड़ रुपए रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 12,949.12 करोड़ रुपए थी।
किस ब्रोकरेज ने अदाणी पावर पर बुलिश राय दी है?
मॉर्गन स्टेनली, जेफरीज और कैंटर फिट्जगेराल्ड ने अदाणी पावर पर बुलिश राय दी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले