11 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जीएसटी कलेक्शन नवंबर में 1.70 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जीएसटी कलेक्शन नवंबर में 1.70 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया?

सारांश

नवंबर में जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि ने एक सकारात्मक संकेत दिया है, जो आर्थिक सुधारों और सरकार की नीतियों का परिणाम हो सकता है। क्या यह सुधार आगे भी जारी रहेगा? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1,70,276 करोड़ रुपए रहा।
सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत की वृद्धि।
सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
सेस आय में बड़ी गिरावट आई।
सरकार ने जीएसटी सुधारों को लागू किया।

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। गुड्स सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन नवंबर में बढ़कर 1,70,276 करोड़ रुपए हो गया है। इस अवधि में सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। पिछले वर्ष इसी समय यह 1,69,016 करोड़ रुपए था। यह जानकारी सरकार ने सोमवार को साझा की।

अक्टूबर के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1,95,936 करोड़ रुपए था।

नवंबर के जीएसटी कलेक्शन में सेंट्रल गुड्स सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) का हिस्सा 34,843 करोड़ रुपए, स्टेट गुड्स सर्विसेज टैक्स (एसजीएसटी) का हिस्सा 42,522 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड गुड्स सर्विसेज टैक्स (आईजीएसटी) का हिस्सा 92,910 करोड़ रुपए रहा है।

वहीं, सेस से आय नवंबर में 4,006 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले वर्ष यह 12,950 करोड़ रुपए थी।

नवंबर में सरकार ने 18,196 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड जारी किया है। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में जारी हुए 18,954 करोड़ रुपए के रिफंड की तुलना में 4 प्रतिशत की कमी दर्शाता है।

रिफंड के बाद नवंबर में नेट जीएसटी कलेक्शन 1,52,079 करोड़ रुपए रहा है, जबकि पिछले वर्ष नवंबर में यह 1,50,062 करोड़ रुपए था।

मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन में गिरावट की वजह सरकार द्वारा 22 सितंबर से जीएसटी सुधारों का लागू होना और त्योहारी सीजन का खत्म होना माना जा रहा है। दीपावली के बाद के महीनों में जीएसटी कलेक्शन आमतौर पर कम हो जाता है।

सितंबर में लागू हुए जीएसटी सुधारों के तहत सरकार ने स्लैब की संख्या को चार से घटाकर दो कर दिया था, जिसमें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत शामिल हैं, जबकि लग्जरी गुड्स पर 40 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है।

इसके अतिरिक्त, सरकार ने ज्यादातर वस्तुओं पर सेस समाप्त कर दिया है, जिसके कारण नवंबर में सेस आय में पिछले वर्ष की तुलना में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

संपादकीय दृष्टिकोण

मासिक आधार पर गिरावट का कारण हमें ध्यान में रखना चाहिए। सरकार के सुधारों का प्रभाव दीर्घकालिक होना चाहिए।
RashtraPress
11 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि का कारण क्या है?
जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि का मुख्य कारण आर्थिक सुधार और त्योहारी सीजन के दौरान होने वाली बिक्री में वृद्धि है।
नवंबर में जीएसटी कलेक्शन कितना रहा?
नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1,70,276 करोड़ रुपए रहा है।
क्या जीएसटी रिफंड में कमी आई है?
हां, नवंबर में जीएसटी रिफंड 4 प्रतिशत कम हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले