27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ, एफएमसीजी और मेटल में खरीदारी हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ, एफएमसीजी और मेटल में खरीदारी हुई?

सारांश

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को सपाट बंद किया। जानिए किस सेक्टर में हुई खरीदारी और क्या हैं आगे के संकेत। एफएमसीजी और मेटल में खरीदारी के चलते बाजार ने उम्मीदें जगाई हैं।

मुख्य बातें

सेंसेक्स 42.64 अंक गिरा निफ्टी 4.75 अंक बढ़ा एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी में खरीदारी हुई बाजार में 2,292 हरे और 1,892 लाल शेयर निफ्टी का सपोर्ट स्तर 26,000 से 25,950 के बीच

मुंबई, 23 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद किया। दिन के दौरान मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। दिन के समापन पर सेंसेक्स 42.64 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,524.84 पर और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली बढ़त के साथ 26,177.15 पर था।

बाजार को संभालने का कार्य एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी शेयरों ने किया। निफ्टी मेटल और एनर्जी 0.54-0.54 प्रतिशत तथा निफ्टी एफएमसीजी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ समाप्त हुआ। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी से बंद हुआ।

वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी 0.80 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.34 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.23 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.17 प्रतिशत की गिरावट से समाप्त हुआ।

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम और बीईएल गेनर्स रहे। इन्फोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इटरनल (जोमैटो), एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और टाइटन लूजर्स रहे।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के सुदीप शाह ने कहा कि साप्ताहिक एक्सपायरी पर निफ्टी ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। आने वाले समय में निफ्टी 26,420 तक जा सकता है और इसका सपोर्ट स्तर 26,000 से 25,950 के बीच में है।

हालांकि, बाजार सपाट बंद हुआ, लेकिन व्यापक स्तर पर बाजार में तेजी थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,292 शेयर हरे निशान में, 1,892 शेयर लाल निशान में और 181 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। प्रारंभिक कारोबार में खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9:20 बजे) निफ्टी 7.5 अंक गिरकर 26,164.20 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स 50.96 अंक की गिरावट के साथ 85,516.52 के स्तर पर था।

संपादकीय दृष्टिकोण

एफएमसीजी और मेटल सेक्टर में सकारात्मक रुझान से बाजार में स्थिरता देखने को मिल रही है। निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और विशेषज्ञों के सुझाव पर ध्यान देना चाहिए।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारतीय शेयर बाजार में आज क्या हुआ?
आज भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ, सेंसेक्स में मामूली गिरावट और निफ्टी में हल्की बढ़त देखी गई।
कौन से सेक्टर में खरीदारी हुई?
एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी हुई।
निफ्टी का सपोर्ट स्तर क्या है?
निफ्टी का सपोर्ट स्तर 26,000 से 25,950 के बीच है।
बाजार में कौन से शेयर गेनर्स रहे?
आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक गेनर्स रहे।
बाजार में गिरावट का कारण क्या था?
आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में गिरावट आई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले