भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया मजबूती का संकेत, सेंसेक्स में 899 अंकों की उछाल
सारांश
Key Takeaways
- सेंसेक्स में 899.71 अंक की बढ़त हुई।
- निफ्टी भी 285.40 अंक ऊपर बंद हुआ।
- डिफेंस शेयरों ने बाजार में प्रमुख भूमिका निभाई।
- मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई।
- इंडिया विक्स में गिरावट सकारात्मक संकेत है।
मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में समापन किया। दिन के अंत में सेंसेक्स में 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 80,015.90 पर और निफ्टी में 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 पर समापन हुआ।
डिफेंस शेयरों ने बाजार में तेजी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.55 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद निफ्टी मेटल (2.29 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.22 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (2.21 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.10 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (2.05 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (1.92 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुए।
हालांकि, निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ समाप्त हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 867.40 अंक या 1.52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 57,792.55 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 257.30 अंक या 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,538.80 पर था।
सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, बीईएल, इंडिगो, एमएंडएम, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल शामिल थे। वहीं, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, इटरनल, टीसीएस, आईटीसी और एक्सिस बैंक लूजर्स रहे।
विशेषज्ञों के अनुसार, शेयर बाजार में तेजी की मुख्य वजह निचले स्तरों पर निवेशकों द्वारा वैल्यू आधारित खरीदारी है। निवेशकों ने मेटल, सरकारी शेयरों और इन्फ्रा से जुड़े शेयरों में जबरदस्त खरीदारी की है। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में हुई तेजी ने भी घरेलू बाजार की भावना को सकारात्मक रूप में प्रभावित किया है।
बाजार में खरीदारी का एक और कारण इंडिया विक्स में गिरावट को माना जा रहा है, जो कि सत्र में 15.56 प्रतिशत गिरकर 17.85 पर बंद हुआ।
इंडिया विक्स बाजार में स्थिरता का संकेत देता है; इसमें गिरावट को बाजार के लिए सकारात्मक माना जाता है।