26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र और न्यू जर्सी के बीच 7 क्षेत्रों में सहयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र और न्यू जर्सी के बीच 7 क्षेत्रों में सहयोग पर सकारात्मक चर्चा हुई?

सारांश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने न्यू जर्सी के गवर्नर के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। यह सहयोग विभिन्न क्षेत्रों में नई संभावनाएं खोलने का आश्वासन देता है। जानें इस मुलाकात में क्या-क्या हुआ और इसके पीछे की प्रेरणा।

मुख्य बातें

सहयोग से दोनों राज्य लाभान्वित होंगे।
नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा।
साझेदारी का आधार शोध और आर्थिक अवसर होगा।
प्रतिवर्ष समीक्षा बैठकें होंगी।
यह सहयोग वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 23 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को न्यू जर्सी (अमेरिका) के गवर्नर फिलिप मर्फी, उनकी पत्नी टैमी मर्फी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर सार्थक और दूरदर्शी चर्चा हुई। इस जानकारी को सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के माध्यम से साझा किया।

देवेंद्र फडणवीस ने इसे एक सुखद और सकारात्मक अनुभव बताया और कहा कि महाराष्ट्र और न्यू जर्सी के बीच सहयोग को लेकर जो चर्चा की गई, वह दोनों राज्यों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगी।

बैठक में सात प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी पर चर्चा हुई, जिनमें फार्मास्युटिकल्स और लाइफ साइंसेज, मीडिया, एंटरटेनमेंट और एवीजीसी (एनीमेशन, वीएफएक्स, गेमिंग, कॉमिक्स), लॉजिस्टिक्स और व्यापार, शिक्षा और शोध, स्टार्टअप्स और निवेश, स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास, तथा सांस्कृतिक और जन-जन के बीच जुड़ाव शामिल हैं।

सीएम फडणवीस ने कहा कि यह साझेदारी रचनात्मकता, नवाचार, शोध और आर्थिक अवसरों की साझा ताकत पर आधारित होगी। दोनों पक्षों की सीमाओं से परे असर पैदा करने का साझा दृष्टिकोण इस सहयोग का आधार बनेगा।

इस सहयोग को व्यवस्थित करने के लिए एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप का गठन किया जाएगा, जो अगले 90 दिनों के भीतर पायलट परियोजनाओं की पहचान करेगा। इसके अलावा, प्रत्येक छह महीने में समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि इन परियोजनाओं की निरंतर प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

देवेंद्र फडणवीस ने इस मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा कि महाराष्ट्र-न्यू जर्सी सहयोग के लिए यह एक उत्साहजनक समय है।

सीएम फडणवीस ने एक अन्य एक्स पोस्ट में फिलिप मर्फी के साथ अपनी तस्वीर साझा की, जिसमें फिलिप मर्फी वड़ा पाव का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीएम फडणवीस ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "गवर्नर के साथ वड़ा पाव का पल।"

यह ध्यान देने योग्य है कि महाराष्ट्र देश का एक अग्रणी औद्योगिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक राज्य है, जबकि न्यू जर्सी अमेरिका के उन राज्यों में से एक है जो शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महाराष्ट्र और न्यू जर्सी के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्र क्या हैं?
मुख्य क्षेत्रों में फार्मास्युटिकल्स, मीडिया, एंटरटेनमेंट, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा, स्टार्टअप्स, और स्वच्छ ऊर्जा शामिल हैं।
साझेदारी को व्यवस्थित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा, जो पायलट परियोजनाओं की पहचान करेगा और समीक्षा बैठकें आयोजित करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले