क्या सेंसेक्स और निफ्टी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाकर बढ़त के साथ बंद किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सेंसेक्स और निफ्टी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाकर बढ़त के साथ बंद किया?

सारांश

क्या सेंसेक्स और निफ्टी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाकर मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया? जानिए इस महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव के बारे में, और जानिए कि कौन से शेयर गेनर्स और लूजर्स रहे।

मुख्य बातें

सेंसेक्स ने 86,055.86 का नया उच्चतम स्तर बनाया।
निफ्टी ने 26,310.45 का नया उच्चतम स्तर बनाया।
बैंकिंग सेक्टर में सकारात्मक रुझान देखा गया।
मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार।
सकारात्मक जीडीपी आंकड़ों की उम्मीद।

मुंबई, 27 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 110.87 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 85,720.38 पर रहा। सत्र के दौरान इसने 86,055.86 का नया उच्चतम स्तर प्राप्त किया।

निफ्टी ने 10.25 अंक की छोटी बढ़त के साथ 26,215.55 पर समापन किया और दिन में अपने पुराने ऑल-टाइम हाई 26,277 को पार कर 26,310.45 का नया उच्चतम स्तर बनाया।

बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख सूचकांक निफ्टी बैंक ने भी 59,866.60 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया और यह कारोबार के अंत में 209.25 अंक या 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,737.30 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एलएंडटी, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, सन फार्मा और एनटीपीसी गेनर्स रहे। वहीं, मारुति सुजुकी, इटरनल (जोमैटो), अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टाटा स्टील, टीसीएस, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, बीईएल, एक्सिस बैंक और एमएंडएम लूजर्स रहे।

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 51 अंक की मामूली बढ़त के साथ 61,113 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 95 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,876 पर बंद हुआ।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटीज, कंजप्शन और पीएसई हरे निशान में बंद हुए। वहीं, प्राइवेट बैंक, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी और सेवाएं दबाव में बंद हुईं।

बाजार के जानकारों का कहना है कि कारोबारी सत्र में उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी ने नया उच्चतम स्तर बनाया, लेकिन इसे बनाए रखने में असफल रहे। शुक्रवार को सरकार द्वारा दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किए जाएंगे। यदि ये अपेक्षाओं से बेहतर रहे तो इसका बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 268.37 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,877.88 स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 72.40 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,277.70 स्तर पर था।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण समय है। बाजार की चाल को समझना और ताजा आंकड़ों पर ध्यान देना आवश्यक है। अर्थव्यवस्था के विकास के संकेत मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेंसेक्स और निफ्टी का क्या मतलब है?
सेंसेक्स भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक है, जबकि निफ्टी 50 प्रमुख कंपनियों का समूह है।
नया ऑल-टाइम हाई क्या है?
यह तब होता है जब किसी सूचकांक या स्टॉक की कीमत अपने पिछले उच्चतम स्तर को पार कर जाती है।
बाजार में उतार-चढ़ाव का कारण क्या है?
बाजार में उतार-चढ़ाव कई कारणों से हो सकता है, जैसे आर्थिक आंकड़े, वैश्विक घटनाएं और निवेशकों की भावना।
क्या यह समय निवेश करने का है?
निवेशकों को बाजार के रुझान और आर्थिक स्थितियों का ध्यान रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।
क्या सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ सकती है?
हां, बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना हमेशा बनी रहती है।
राष्ट्र प्रेस