अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक स्तर पर 2 प्रतिशत की वृद्धि

Click to start listening
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में वैश्विक स्तर पर 2 प्रतिशत की वृद्धि

सारांश

हाल के अमेरिकी-ईरानी तनाव के बीच, वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। जानें, इसके पीछे की मुख्य वजहें और क्या हैं भविष्य के संकेत।

Key Takeaways

  • अमेरिका-ईरान तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में 2%25 की बढ़ोतरी।
  • सोने की कीमत 4,789 डॉलर प्रति औंस, चांदी 77 डॉलर प्रति औंस।
  • कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आईं।
  • भारतीय शेयर बाजार 15 अप्रैल को खुलेगा।
  • वैश्विक बाजार में हरे निशान में कारोबार।

मुंबई, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मंगलवार को वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि देखी गई। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधान के संकेतों के चलते, ये दोनों कीमती धातुएं वैश्विक स्तर पर 2 प्रतिशत तक महंगी हो गईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 10:39 पर कॉमेक्स पर सोने की कीमत 0.47 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,789 डॉलर प्रति औंस पर थी। वहीं, चांदी ने 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया।

इससे पहले अमेरिका द्वारा स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को ब्लॉक करने के निर्णय के कारण सोने और चांदी की कीमतों में दो दिनों तक गिरावट आई थी।

हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने उनके प्रशासन से संपर्क किया है और समझौते पर बातचीत के लिए अपनी इच्छा का इजहार किया है।

खबरों के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने संकेत दिए हैं कि तेहरान अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में शांति वार्ता जारी रखने के लिए तैयार है।

इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है और ये 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई हैं।

ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.77 प्रतिशत की कमी के साथ 96.6 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 3 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 95.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बंद हैं। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शाम के सत्र 5 बजे से रात 11:30 बजे तक सामान्य कारोबार होगा। वहीं, शेयर बाजार में सामान्य कारोबार बुधवार, 15 अप्रैल को शुरू होगा। इसके बाद अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर होगी।

हालांकि, वैश्विक बाजार खुला है। टोक्यो, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार ने सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ बंद हुए थे।

Point of View

बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।
NationPress
14/04/2026

Frequently Asked Questions

सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि का कारण क्या है?
यह वृद्धि अमेरिका-ईरान तनाव के कूटनीतिक समाधान के संकेतों के चलते हुई है।
सोने की वर्तमान कीमत क्या है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,789 डॉलर प्रति औंस है।
क्या ईरान शांति वार्ता के लिए तैयार है?
हाँ, ईरानी राष्ट्रपति ने शांति वार्ता जारी रखने की इच्छा जताई है।
क्या कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है?
हाँ, कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गई हैं।
भारतीय शेयर बाजार कब खुलेगा?
भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 15 अप्रैल को सामान्य कारोबार करेगा।
Nation Press