10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या आम्रपाली दुबे की दुमका यात्रा से फैंस का उत्साह बढ़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आम्रपाली दुबे की दुमका यात्रा से फैंस का उत्साह बढ़ा?

सारांश

आम्रपाली दुबे ने अपनी दुमका यात्रा की जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया है। उनके लुक और स्टाइल ने फैंस को आकर्षित किया है। क्या यह यात्रा किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत है? जानें इस खबर में।

मुख्य बातें

आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर सक्रियता दुमका यात्रा का संभावित प्रोजेक्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय भोजपुरी सिनेमा में सफलता की कहानी

मुंबई, २४ सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अपने अभिनय और ग्लैमर के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली आम्रपाली दुबे न केवल फिल्मों में, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं। वह नियमित रूप से अपनी तस्वीरें, वीडियोज और शूटिंग से जुड़ी झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करती हैं।

बुधवार को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस स्टोरी में आम्रपाली ने बताया कि वह दुमका जा रही हैं।

वीडियो में आम्रपाली दुबे फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहना हुआ है और माथे पर एक छोटी सी बिंदीट्रेंडी चश्मा भी पहना हुआ है, जो उनके लुक को और खास बना रहा है। आम्रपाली ने इंडिगो ब्लू रंग की ड्रेस पहनी है, जिसमें व्हाइट और गोल्डन रंग का प्रिंट डिजाइन है, जो उनके एलिगेंट लुक को दर्शाता है।

वीडियो में उनके स्टाइलिश नेल एक्सटेंशन भी दिखाई दे रहे हैं, जिन पर उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की नेल पॉलिश लगाई हुई है। यह उनके हाथों की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'ऑन दे वे टू दुमका।' इसमें उन्होंने लोकेशन टैग 'दुमका' को भी जोड़ा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किसी नए प्रोजेक्ट या शूटिंग के सिलसिले में झारखंड के दुमका शहर जा रही हैं, लेकिन फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि वहां कोई नया म्यूजिक वीडियो या फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। साल २०१४ में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' रिलीज हुई, जो सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आम्रपाली दुबे कौन हैं?
आम्रपाली दुबे एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री हैं जिनका करियर छोटे पर्दे से शुरू हुआ था।
उनकी दुमका यात्रा का उद्देश्य क्या है?
हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया, लेकिन फैंस का मानना है कि यह किसी नए प्रोजेक्ट के लिए हो सकता है।
आम्रपाली ने कौन सी पहली भोजपुरी फिल्म की थी?
आम्रपाली की पहली भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' थी, जो २०१४ में रिलीज हुई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले