'मैं हूं ना' की 22वीं सालगिरह पर अमृता राव का खुलासा: आज जैसी फिल्म बनाना मुश्किल
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 30 अप्रैल। अभिनेत्री अमृता राव ने गुरुवार को साल 2004 की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'मैं हूं ना' की 22वीं सालगिरह मनाई, जिसमें उन्होंने संजना बख्शी का यादगार किरदार निभाया था। इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए अमृता ने इस फिल्म के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि आज के समय में इस तरह की फिल्में दोबारा बनाना काफी मुश्किल हो गया है। यह किरदार आज भी खासकर जेन जेड की लड़कियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय बना हुआ है।
फिल्म की विरासत और सालगिरह का जश्न
अमृता ने फिल्म के कुछ यादगार दृश्यों का एक मोंटाज वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म का प्रसिद्ध गीत 'किसका है ये तुमको इंतजार मैं हूं ना' भी शामिल था। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा,