क्या अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन के साथ नए लुक में वापसी की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन के साथ नए लुक में वापसी की?

सारांश

अनन्या पांडे ने अपने नए लुक की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। जानिए इस खबर के पीछे की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

अनन्या पांडे का नया लुक दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।
फिल्म ' तू मेरी मैं तेरा ' 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या की यह वापसी खास है।
फिल्म का टाइटल ट्रैक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
फैशन और ग्लैम के लिए अनन्या की टीम की सराहना की जा रही है।

मुंबई, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रसिद्ध अभिनेत्री अनन्या पांडे जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में दिखाई देंगी। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने लुक की तस्वीरें साझा कीं।

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग के दौरान कुछ लुक्स की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में अनन्या विभिन्न फैशनेबल ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनके बाल, मेकअप और ड्रेस भी बेहद आकर्षक हैं। तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के टाइटल ट्रैक के मेरे कुछ पसंदीदा लुक्स। क्या आपने अभी तक टाइटल ट्रैक देखा? मेरी ग्लैम और फैशन टीम को ढेर सारा प्यार।"

पोस्ट के बाद, अनन्या के इंडस्ट्री के दोस्तों और सहकलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

अभिनेत्री उर्मिला मंतोडकर, महीप कपूर और नव्या नवेली नंदा ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

याद रहे कि अभिनेत्री फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक आर्यन के साथ 6 साल बाद पुनः लौट रही हैं। इससे पहले वे साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में दिखी थीं।

फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं और इसे करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' भी इसी दिन रिलीज होने जा रही है। अब देखना होगा कि दर्शक पर्दे पर रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं। इसके साथ ही अभिनेत्री लक्ष्य लालवानी के साथ फिल्म 'चांद मेरा दिल' में भी नजर आएंगी। यह एक लव स्टोरी है, जिसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव हो सकता है। फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक है और इससे पहले अनन्या का नया लुक चर्चा का विषय बना हुआ है। यह दर्शकों के बीच एक नई उम्मीद जगाता है।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अनन्या पांडे की नई फिल्म का नाम क्या है?
अनन्या पांडे की नई फिल्म का नाम 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' है।
फिल्म कब रिलीज होगी?
यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
अनन्या पांडे ने अपने लुक की तस्वीरें कहाँ साझा कीं?
उन्होंने अपने लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।
इस फिल्म में अनन्या के साथ कौन है?
इस फिल्म में अनन्या पांडे के साथ कार्तिक आर्यन हैं।
फिल्म का निर्देशन कौन कर रहा है?
फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले