10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'पराधा' मेरे लिए एक सपने की तरह है: अनुपमा परमेश्वरन?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'पराधा' मेरे लिए एक सपने की तरह है: अनुपमा परमेश्वरन?

सारांश

अनुपमा परमेश्वरन ने अपनी आगामी फिल्म 'पराधा' के बारे में अपनी गहरी भावनाएं साझा की हैं। इस फिल्म में उनकी भूमिका और इसकी कहानी, जो महिला सशक्तिकरण पर आधारित है, दर्शकों को प्रेरित करेगी। क्या यह फिल्म उनके सपनों को साकार करेगी?

मुख्य बातें

महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण संदेश दोस्ती और सहयोग की कहानी अनुपमा का शानदार अभिनय राज और डीके की निर्देशन कला संवेदनशील सामाजिक विषय

चेन्नई, 10 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। निर्देशन प्रभु वेणुगोपाल की फिल्म 'पराधा' में मुख्य भूमिका निभा रहीं एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने अपने दिल की गहराइयों से जुड़ी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास और महत्वपूर्ण है।

इंस्टाग्राम पर फिल्म 'पराधा' का ट्रेलर साझा करते हुए अनुपमा ने लिखा, "पराधा मेरे लिए एक सपने की तरह है। यह कहानी मेरे दिल के बहुत करीब है, और मैंने इसमें पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। फिल्म को मैंने एक तरीके से जीया है।"

अनुपमा ने फिल्म की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा, "मैं उन सभी लोगों की बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया, मुझ पर भरोसा किया और मेरी मदद की। मैं टीम का भी धन्यवाद करती हूं। मैं चाहती हूं कि बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म की कहानी मेरे साथ देखें। मुझे उम्मीद है कि यह कहानी आप सबके दिल को भी उतना ही छू जाएगी जितना मेरे दिल को छू गई है। 'पराधा' का ट्रेलर अब उपलब्ध है। थिएटर में मिलते हैं!"

फिल्म में अनुपमा सुब्बू नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सुब्बू एक ऐसे गांव से हैं, जहां महिलाओं को पर्दा करना पड़ता है। एक दिन सुब्बू अचानक गायब हो जाती हैं और पता चलता है कि उसके साथ कुछ बुरा हुआ है। गांव वाले मानते हैं कि सुब्बू के कारण उनके गांव पर देवी का श्राप लगा है, इसलिए वे उसकी मदद करने से इंकार कर देते हैं। कहानी आगे दिखाती है कि कैसे दो शहर की महिलाएं सुब्बू के साथ खड़ी होती हैं और उसकी मदद से वह फिर से अपनी जिंदगी में मजबूती से खड़ी होती हैं। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण, दोस्ती और हिम्मत की प्रेरणादायक कहानी है।

फिल्म को प्रसिद्ध जोड़ी राज और डीके ने मिलकर तैयार किया है। ये दोनों 'द फैमिली मैन' सीरीज के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण विजय डोंकडा, श्रीनिवासुलु पीवी, और श्रीधर मक्कुवा ने मिलकर अनंदा मीडिया कंपनी के बैनर तले किया है।

अनुपमा परमेश्वरन के अलावा, फिल्म में दर्शन राजेंद्रन और संगीता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगी।

फिल्म 'पराधा' 22 अगस्त को रिलीज होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज में एक महत्वपूर्ण चेतना भी पैदा करती है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'पराधा' की रिलीज डेट क्या है?
फिल्म 'पराधा' 22 अगस्त को रिलीज होगी।
इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन का किरदार क्या है?
अनुपमा परमेश्वरन इस फिल्म में 'सुब्बू' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म 'पराधा' का ट्रेलर कब जारी हुआ?
फिल्म 'पराधा' का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है।
फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन प्रभु वेणुगोपाल ने किया है।
इस फिल्म का निर्माण कौन कर रहा है?
इस फिल्म का निर्माण विजय डोंकडा, श्रीनिवासुलु पीवी, और श्रीधर मक्कुवा ने किया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 1 साल पहले