26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

बॉलीवुड के सितारों ने महिला दिवस पर साझा किए विचार, ट्विंकल खन्ना ने किया भावुक सवाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
बॉलीवुड के सितारों ने महिला दिवस पर साझा किए विचार, ट्विंकल खन्ना ने किया भावुक सवाल

सारांश

8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने इस अवसर पर महिलाओं के प्रति अपने विचार साझा किए, जिसमें ट्विंकल खन्ना का भावुक सवाल शामिल है। जानें किसने क्या कहा!

मुख्य बातें

महिला दिवस महिलाओं की शक्ति और संघर्ष का प्रतीक है।
बॉलीवुड सितारों ने इस अवसर पर महिलाओं को सलाम किया।
ट्विंकल खन्ना ने एक भावुक सवाल पूछा।
महिलाओं का सम्मान सालभर होना चाहिए।
सभी महिलाएं एक-दूसरे का समर्थन करती हैं।

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। हर साल 8 मार्च को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की शक्ति, उनके संघर्ष, उनके योगदान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। इस खास अवसर पर बॉलीवुड के सितारों ने भी महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को व्यक्त किया।

कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को सलाम किया, तो कुछ ने अपने जीवन की महत्वपूर्ण महिलाओं को याद किया।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने इस अवसर पर अपने विभिन्न किरदारों की तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा, "मैं उन सभी महिलाओं को सलाम करती हूं जिन्होंने पर्दे पर मेरी कहानियों को आकार दिया और पर्दे के बाहर जीवन को प्रेरणा दी।"

वहीं, लेखिका और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भी महिला दिवस पर एक विशेष पोस्ट साझा की। उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, "लोग सोचें और खुद से पूछें कि उन्होंने आखिरी बार अपनी मां से कब कहा था कि वह उनके लिए कितनी मायने रखती हैं।"

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने भी इस दिन को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने बचपन से लेकर अब तक की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, "जीवन में थोड़ा ज्ञान, बहुत सारा प्यार और थोड़ा सा आनंद होना चाहिए। सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।"

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान ने इस अवसर पर अपनी मां की तस्वीर साझा की। उन्होंने अपनी मां को अपनी जिंदगी की पहली दोस्त, पहला सहारा, और पहली ऐसी महिला बताया जिसने उन्हें जीवन में सही रास्ता दिखाया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने कहा, "पहली सबसे अच्छी दोस्त... पहला सहारा... मेरी मां ही वह महिला हैं जिन्होंने मेरे जीवन में आने वाली हर महिला के लिए एक मिसाल कायम की है। हैप्पी वुमन्स डे।"

इस खास मौके पर सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने पटौदी परिवार की सभी महिलाओं की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "महिलाओं को खुद को मनाने के लिए किसी एक दिन की जरूरत नहीं है, क्योंकि महिलाओं का सम्मान साल के 365 दिन होना चाहिए। एक महिला की ताकत बेहद खास होती है, क्योंकि वह जीवन में बहुत कुछ सहती है और कई स्तरों पर एक साथ कई काम करने की क्षमता रखती है, जो अपने आप में अद्भुत है।"

पोस्ट में सबा ने अपनी दादी, मां, बहन और बेटियों का जिक्र किया। उन्होंने खास तौर पर भाभी और अभिनेत्री करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए कहा, "वह एक शानदार कलाकार होने के साथ-साथ परिवार और घर दोनों को बेहतरीन तरीके से संभालती हैं। मेरी छोटी बहन सोहा अली खान ने अपनी मेहनत से दुनिया में अलग पहचान बनाई है। हर महिला शानदार है। मैंने हर किसी से कुछ न कुछ सीखा है और सभी के मार्गदर्शन के लिए मैं आभारी हूं। महिलाएं भले ही अलग-अलग व्यक्तित्व की हों, लेकिन वे एक-दूसरे का साथ देती हैं और एक मजबूत समूह की तरह खड़ी रहती हैं।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महिला दिवस कब मनाया जाता है?
महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
बॉलीवुड सितारों ने महिला दिवस पर क्या कहा?
बॉलीवुड सितारों ने महिलाओं के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को व्यक्त किया, जिसमें कई भावुक संदेश शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले