हनुमान जन्मोत्सव: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर संकट मोचन के अद्वितीय किरदार

Click to start listening
हनुमान जन्मोत्सव: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर संकट मोचन के अद्वितीय किरदार

सारांश

हनुमान जन्मोत्सव पर जानिए उन सितारों के बारे में जिन्होंने इस पौराणिक किरदार को पर्दे पर जीवंत किया। दारा सिंह से लेकर देवदत्त नागे तक, सभी ने अद्भुत प्रदर्शन किया है।

Key Takeaways

  • हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  • दारा सिंह ने सबसे पहले हनुमान का किरदार निभाया।
  • देवदत्त नागे ने हाल ही में 'आदिपुरुष' में हनुमान का रोल निभाया।
  • राज प्रेमी एक पूर्व क्रिकेटर हैं।
  • कई अभिनेताओं ने हनुमान के किरदार को पर्दे पर जीवंत किया है।

मुंबई, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चैत्र पूर्णिमा के दिन, श्रीरामचंद्र के अनन्य भक्त हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कहानी रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि सिनेमा और टीवी पर कई अभिनेता इस किरदार को अपनी अदाकारी से जीवंत कर चुके हैं।

इस सूची में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के अलावा देवदत्त नागे जैसे कई सितारे भी शामिल हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों का दिल जीता।

शुरुआत करते हैं दारा सिंह से, जो न केवल एक प्रसिद्ध पहलवान थे, बल्कि एक उत्कृष्ट अभिनेता भी थे। 1976 में फिल्म ‘बजरंगबली’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया और 1987 में रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो ‘रामायण’ में हनुमान बनकर घर-घर में लोकप्रिय हो गए। दारा सिंह की लंबाई 6 फुट से अधिक और वजन लगभग 127 किलोग्राम था।

राज प्रेमी ने 1997 में शो ‘जय हनुमान’ में हनुमान का मुख्य किरदार निभाया। यह शो संजय खान के प्रोडक्शन का था और दूरदर्शन पर मंगलवार को प्रसारित होता था। राज प्रेमी पहले क्रिकेटर थे, बाद में वे अभिनेता बने।

दानिश अख्तर सैफी एक रेसलर से अभिनेता बने। वे मुस्लिम हैं, लेकिन हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं। 2015 में शो ‘सिया के राम’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। उनका वजन उस समय 130 किलोग्राम था और वे प्रतिदिन 5 लीटर दूध पीते थे।

देवदत्त नागे मराठी सिनेमा के अभिनेता हैं। 2023 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया, जिसमें प्रभास श्री राम की भूमिका में और कृति सेनन माता सीता के रूप में नजर आए। फिल्म में देवदत्त को श्रीरामदूत के रूप में काफी सराहा गया।

संकट मोचन के किरदार को पर्दे पर निभाने वाले सितारों में निर्भय वाधवा का नाम भी शामिल है। उन्होंने ‘महाभारत’ में दुषासन का किरदार निभाकर शुरुआत की। बाद में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ और 2024 के शो ‘श्रीमद रामायण’ में उन्होंने हनुमान का किरदार किया। उन्होंने कहा, “हनुमान जी मुझे बार-बार चुनते हैं।”

विंदू दारा सिंह भी अपने पिता दारा सिंह की तरह श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आए। ‘जय वीर हनुमान’ और ‘विष्णु पुराण’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया।

इसके अलावा, एकाग्र द्विवेदी ने मात्र 6 साल की उम्र में शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में बाल हनुमान का किरदार निभाकर सबका दिल जीत लिया था। वहीं, इशांत भानुशाली ने 7 साल की उम्र में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में बाल हनुमान का किरदार निभाया था।

Point of View

बल्कि भारतीय संस्कृति में हनुमान की महत्ता को भी उजागर करता है।
NationPress
06/04/2026

Frequently Asked Questions

हनुमान जन्मोत्सव कब मनाया जाता है?
हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
कौन से अभिनेता ने सबसे पहले हनुमान का किरदार निभाया?
दारा सिंह ने 1976 में फिल्म 'बजरंगबली' में हनुमान का किरदार निभाया।
देवदत्त नागे ने किस फिल्म में हनुमान का किरदार निभाया?
देवदत्त नागे ने फिल्म 'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार निभाया।
राज प्रेमी कौन थे?
राज प्रेमी एक पूर्व क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बाद में अभिनेता के रूप में करियर बनाया।
हनुमान का किरदार निभाने वाले और कौन-कौन से सितारे हैं?
निर्भय वाधवा, विंदू दारा सिंह और दानिश अख्तर सैफी जैसे सितारे भी हनुमान का किरदार निभा चुके हैं।
Nation Press