हनुमान जन्मोत्सव: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर संकट मोचन के किरदार निभाने वाले सितारे

Click to start listening
हनुमान जन्मोत्सव: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर संकट मोचन के किरदार निभाने वाले सितारे

सारांश

हनुमान जन्मोत्सव के इस खास मौके पर, जानिए उन सितारों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर संकट मोचन की अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। दारा सिंह से लेकर देवदत्त नागे तक, ये कलाकार हनुमान के रूप में अद्वितीय रहे हैं।

Key Takeaways

  • हनुमान जन्मोत्सव का महत्व और इसका मनाने का तरीका।
  • दारा सिंह की अदाकारी और उनके योगदान की चर्चा।
  • देवदत्त नागे समेत अन्य कलाकारों का उल्लेख।
  • पर्दे पर हनुमान की भूमिका निभाने वाले प्रमुख सितारे।
  • हनुमान की कथा की प्रेरणादायक शक्ति।

मुंबई, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चैत्र पूर्णिमा को श्रीरामचंद्र के महान भक्त हनुमान का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कथा रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि सिनेमा और टीवी पर कई अभिनेताओं ने इस पात्र को अपनी अदाकारी से जीवंत किया है।

इस सूची में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के साथ ही देवदत्त नागे समेत कई अन्य सितारों का नाम शामिल है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हम जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।

सर्वप्रथम, दारा सिंह की चर्चा करते हैं। वह केवल एक प्रसिद्ध पहलवान नहीं थे, बल्कि एक अद्भुत अभिनेता भी थे। वर्ष 1976 में फिल्म ‘बजरंगबली’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। इसके बाद 1987 में रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो ‘रामायण’ में हनुमान बने, जिसने उन्हें प्रत्येक घर में लोकप्रिय बना दिया। दारा सिंह की लंबाई 6 फुट से ज्यादा और वजन लगभग 127 किलोग्राम था।

इसके बाद, राज प्रेमी ने 1997 में शो ‘जय हनुमान’ में हनुमान का मुख्य किरदार निभाया। यह शो संजय खान के प्रोडक्शन का था और दूरदर्शन पर मंगलवार को प्रसारित होता था। राज प्रेमी पहले क्रिकेटर थे, जो बाद में अभिनेता बने। उन्होंने ‘श्री कृष्ण’ में शिशुपाल का किरदार भी निभाया था।

दानिश अख्तर सैफी, जो एक रेसलर से अभिनेता बने, मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं। वर्ष 2015 में शो ‘सिया के राम’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। उस वक्त उनका वजन 130 किलो था और वह प्रतिदिन 5 लीटर दूध पीते थे।

देवदत्त नागे मराठी सिनेमा के एक अभिनेता हैं। वर्ष 2023 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया, जिसमें प्रभास श्री राम और कृति सेनन माता सीता की भूमिका में थे। फिल्म में देवदत्त को श्रीरामदूत के किरदार में खूब सराहा गया।

इसके अलावा, निर्भय वाधवा ने भी ‘महाभारत’ में दुषासन का किरदार निभाकर शुरुआत की। बाद में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ और 2024 के शो ‘श्रीमद रामायण’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। उन्होंने कहा था, “हनुमान जी मुझे बार-बार चुनते हैं।”

विंदू दारा सिंह भी अपने पिता दारा सिंह की तरह श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आए। ‘जय वीर हनुमान’ और ‘विष्णु पुराण’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया।

इसके अतिरिक्त, एकाग्र द्विवेदी ने मात्र 6 साल की उम्र में शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में बाल हनुमान का रोल करके सबका दिल जीत लिया था। वहीं, इशांत भानुशाली ने 7 साल की उम्र में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में बाल हनुमान का किरदार निभाया था।

Point of View

जो भारतीय सिनेमा और टेलीविजन की समृद्धि का एक हिस्सा है।
NationPress
07/04/2026

Frequently Asked Questions

हनुमान जन्मोत्सव कब मनाया जाता है?
हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है।
दारा सिंह ने हनुमान का किरदार कब निभाया?
दारा सिंह ने 1976 में फिल्म 'बजरंगबली' में हनुमान का किरदार निभाया था।
देवदत्त नागे ने किस फिल्म में हनुमान का किरदार निभाया?
देवदत्त नागे ने फिल्म 'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार निभाया।
राज प्रेमी कौन हैं?
राज प्रेमी एक अभिनेता हैं जिन्होंने 'जय हनुमान' शो में हनुमान का लीड रोल निभाया।
हनुमान को लेकर कौन से अन्य कलाकारों ने काम किया है?
निर्भय वाधवा, विंदू दारा सिंह, एकाग्र द्विवेदी और इशांत भानुशाली जैसे कलाकारों ने भी हनुमान के किरदार को निभाया है।
Nation Press