हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर हनुमान का किरदार निभाने वाले सितारे

Click to start listening
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर हनुमान का किरदार निभाने वाले सितारे

सारांश

चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जानिए उन सितारों के बारे में जिन्होंने हनुमान का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।

Key Takeaways

  • हनुमान जन्मोत्सव भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  • दारा सिंह और देवदत्त नागे जैसे सितारों ने हनुमान का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता।
  • संकट मोचन की भक्ति और साहस की कहानी प्रेरणादायक है।
  • टीवी और सिनेमा में हनुमान के किरदार को जीवंत करने वाले कलाकारों की एक लंबी सूची है।

मुंबई, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चैत्र पूर्णिमा, जो गुरुवार को है, पर भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कथा रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि इसे सिनेमा और टीवी पर कई कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली अदाकारी से जीवंत किया है।

इस सूची में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के साथ-साथ देवदत्त नागे जैसे कई सितारे शामिल हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हम उन कलाकारों की चर्चा करेंगे जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों का दिल जीता।

सबसे पहले बात करते हैं दारा सिंह की। वह न केवल एक प्रसिद्ध पहलवान थे, बल्कि एक अद्भुत अभिनेता भी थे। उन्होंने 1976 में फिल्म 'बजरंगबली' में हनुमान का किरदार निभाया। इसके बाद, 1987 में, उन्होंने रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो 'रामायण' में हनुमान का रोल किया, जिसने उन्हें हर घर में लोकप्रिय बना दिया। दारा सिंह की लंबाई 6 फीट से अधिक और वजन लगभग 127 किलोग्राम था।

राज प्रेमी ने 1997 में शो 'जय हनुमान' में हनुमान का प्रमुख रोल निभाया। यह शो संजय खान के प्रोडक्शन का था और दूरदर्शन पर मंगलवार को प्रसारित होता था। राज प्रेमी पहले एक क्रिकेटर थे और बाद में अभिनेता बने। उन्होंने 'श्री कृष्ण' में शिशुपाल का रोल भी किया।

दानिश अख्तर सैफी एक रेसलर से अभिनेता बने। वे मुस्लिम हैं, लेकिन भगवान हनुमान के सच्चे भक्त हैं। 2015 में, शो 'सिया के राम' में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। उस समय उनका वजन 130 किलो था और वह रोजाना 5 लीटर दूध पीते थे।

देवदत्त नागे एक मराठी सिनेमा के अभिनेता हैं। 2023 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया, जिसमें प्रभास श्री राम के और कृति सेनन माता सीता की भूमिका में थे। फिल्म में देवदत्त को श्रीरामदूत के किरदार में काफी सराहा गया।

संकट मोचन के किरदार को पर्दे पर निभाने वाले सितारों की सूची में निर्भय वाधवा का नाम भी शामिल है। उन्होंने 'महाभारत' में दुषासन का किरदार निभाकर अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'संकट मोचन महाबली हनुमान' और 2024 के शो 'श्रीमद रामायण' में हनुमान का रोल किया। उन्होंने कहा था, “हनुमान जी मुझे बार-बार चुनते हैं।”

विंदू दारा सिंह भी अपने पिता दारा सिंह के नक्शेकदम पर चलते हुए श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में नजर आए। 'जय वीर हनुमान' और 'विष्णु पुराण' में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया।

इसके अलावा, एकाग्र द्विवेदी ने मात्र 6 साल की उम्र में शो 'कहत हनुमान जय श्री राम' में बाल हनुमान का रोल करके सबका दिल जीत लिया था। वहीं, इशांत भानुशाली ने 7 साल की उम्र में 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में बाल हनुमान का किरदार निभाया था।

Point of View

बल्कि भारतीय संस्कृति की गहराई को भी दर्शाता है।
NationPress
04/04/2026

Frequently Asked Questions

हनुमान जन्मोत्सव कब मनाया जाता है?
हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
कौन से अभिनेता ने पहले हनुमान का किरदार निभाया?
दारा सिंह ने 1976 में फिल्म 'बजरंगबली' में हनुमान का किरदार निभाया।
संकट मोचन महाबली हनुमान में हनुमान का किरदार किसने निभाया?
निर्भय वाधवा ने 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में हनुमान का किरदार निभाया।
देवदत्त नागे ने कब हनुमान का किरदार निभाया?
देवदत्त नागे ने 2023 में फिल्म 'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार निभाया।
हनुमान का किरदार निभाने वाले अन्य सितारे कौन हैं?
राज प्रेमी, दानिश अख्तर सैफी, और विंदू दारा सिंह जैसे सितारे भी हनुमान का किरदार निभा चुके हैं।
Nation Press