हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर संकट मोचन के किरदार निभाने वाले सितारे

Click to start listening
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष: दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर संकट मोचन के किरदार निभाने वाले सितारे

सारांश

हनुमान जन्मोत्सव पर, जानिए उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने अपने अभिनय से संकट मोचन की कहानी को जीवंत किया। दारा सिंह से लेकर देवदत्त नागे तक, ये सितारे दर्शकों के दिलों में बस गए हैं।

Key Takeaways

  • हनुमान जन्मोत्सव भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण त्योहार है।
  • दारा सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकारों ने हनुमान का किरदार निभाया है।
  • यह किरदार भक्ति और साहस का प्रतीक है।
  • टीवी और सिनेमा में हनुमान का चरित्र दर्शकों के दिलों में बसा है।
  • कलाकारों ने अपने अभिनय से इस किरदार को जीवंत किया है।

मुंबई, 1 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चैत्र पूर्णिमा, जो गुरुवार को है, पर श्रीरामचंद्र के परम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। संकट मोचन की भक्ति, साहस, शक्ति और निष्ठा की कहानी रामायण में इतनी प्रेरणादायक है कि सिनेमा और टीवी पर कई अभिनेताओं ने उनके किरदार को अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत किया है।

इस सूची में दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के साथ ही देवदत्त नागे समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्होंने हनुमान बनकर दर्शकों के दिल जीते।

सबसे पहले बात करते हैं दारा सिंह की। वह न सिर्फ मशहूर पहलवान थे, बल्कि एक बेहतरीन अभिनेता भी रहे हैं। साल 1976 में फिल्म ‘बजरंगबली’ में उन्होंने हनुमान का रोल किया। फिर 1987 में रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी शो ‘रामायण’ में हनुमान बने, जिसने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया। दारा सिंह की लंबाई 6 फुट से अधिक और वजन लगभग 127 किलोग्राम था।

राज प्रेमी ने 1997 में शो ‘जय हनुमान’ में हनुमान का लीड रोल निभाया। यह शो संजय खान के प्रोडक्शन का था और दूरदर्शन पर मंगलवार को प्रसारित होता था। राज प्रेमी पहले क्रिकेटर थे, बाद में अभिनेता बने। उन्होंने ‘श्री कृष्ण’ में शिशुपाल का रोल भी किया था।

दानिश अख्तर सैफी एक रेसलर से अभिनेता बने। वे मुस्लिम हैं, लेकिन हनुमान जी के सच्चे भक्त हैं। साल 2015 में शो ‘सिया के राम’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। उनका वजन उस वक्त 130 किलो था और वह रोजाना 5 लीटर दूध पीते थे।

देवदत्त नागे, जो मराठी सिनेमा के अभिनेता हैं, ने साल 2023 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ में हनुमान का किरदार निभाया, जिसमें प्रभास श्री राम की और कृति सेनन माता सीता की भूमिका में दिखीं। फिल्म में देवदत्त को श्रीरामदूत के किरदार में काफी पसंद किया गया।

संकट मोचन का पर्दे पर रोल निभाने वाले सितारों की सूची में निर्भय वाधवा का भी नाम शामिल है। उन्होंने ‘महाभारत’ में दुषासन का किरदार निभाकर शुरुआत की। बाद में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ और 2024 के शो ‘श्रीमद रामायण’ में हनुमान का रोल किया। उन्होंने कहा था, “हनुमान जी मुझे बार-बार चुनते हैं।”

विंदू दारा सिंह भी अपने पिता दारा सिंह की तरह श्रीराम भक्त हनुमान की भूमिका में दिखे। ‘जय वीर हनुमान’ और ‘विष्णु पुराण’ में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया।

इसके अलावा, एकाग्र द्विवेदी ने मात्र 6 साल की उम्र में शो ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ में बाल हनुमान का रोल करके सबका दिल जीत लिया। वहीं, इशांत भानुशाली ने 7 साल की उम्र में ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में बाल हनुमान का किरदार निभाया था।

Point of View

हम हनुमान जन्मोत्सव के महत्व को समझते हैं और उन कलाकारों की सराहना करते हैं जिन्होंने इस पवित्र चरित्र को पर्दे पर उतारने का कार्य किया है। यह एक सांस्कृतिक धरोहर है जो हर भारतीय के दिल में बसी हुई है।
NationPress
08/04/2026

Frequently Asked Questions

हनुमान जन्मोत्सव कब मनाया जाता है?
हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है।
दारा सिंह ने हनुमान का किरदार कब निभाया था?
दारा सिंह ने 1976 में फिल्म 'बजरंगबली' और 1987 में टीवी शो 'रामायण' में हनुमान का किरदार निभाया।
देवदत्त नागे ने किस फिल्म में हनुमान का किरदार निभाया?
देवदत्त नागे ने फिल्म 'आदिपुरुष' में हनुमान का किरदार निभाया।
हनुमान का किरदार निभाने वाले अन्य कलाकार कौन हैं?
राज प्रेमी, दानिश अख्तर सैफी, निर्भय वाधवा, और विंदू दारा सिंह भी हनुमान का किरदार निभा चुके हैं।
हनुमान की भूमिका को निभाने का महत्व क्या है?
हनुमान की भूमिका निभाना एक सम्मान की बात है, क्योंकि वह भक्ति, साहस और शक्ति का प्रतीक हैं।
Nation Press