4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने पूरे किए 42 साल?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जैकी श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरो' ने पूरे किए 42 साल?

सारांश

जैकी श्रॉफ ने अपनी फिल्म 'हीरो' के साथ 42 साल का सफर पूरा किया है। इस सफर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। जानें इस सफर की खास बातें और उनकी आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' के बारे में।

मुख्य बातें

जैकी श्रॉफ ने 42 साल पूरे किए अपने करियर में।
फिल्म 'हीरो' से शुरू हुआ उनका सफर।
उनकी सादगी और अपनापन उनके फैंस के बीच खास है।
जल्द ही तू मेरी मैं तेरा में नजर आएंगे।
बॉलीवुड में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

मुंबई, 16 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने लम्बे करियर में सिनेमा से लेकर ओटीटी तक अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। उनकी यात्रा सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म 'हीरो' से शुरू हुई थी।

अभिनेता ने मंगलवार को अपने फिल्मी सफर के 42 साल पूरे कर लिए। खुश होकर उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का एक छोटा सा क्लिप साझा किया। उन्होंने लिखा, "फिल्म हीरो के 42 साल पूरे।"

इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने लीड रोल में पहली बार अपनी अदाकारी दिखाई। रिलीज के बाद वे रातोंरात स्टार बन गए थे। फिल्म में जैकी ने जैकी दादा नाम के एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जो पुलिस कमिश्नर की बेटी राधा (मीनाक्षी शेषाद्रि) का अपहरण करता है, लेकिन बाद में उससे प्यार हो जाता है और वह सुधर जाता है। फिल्म की कहानी रोमांच, एक्शन और रोमांस से भरी थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में अमरीश पुरी और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे।

उस समय जैकी ने 'कर्मा', 'खलनायक', 'राम-लखन', 'सौदागर', 'बॉर्डर', और 'रंगीला' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, उनके फैंस उनकी सादगी और अपनापन के दीवाने थे। कहते हैं कि इतनी प्रसिद्धि के बावजूद वे चॉल में रहते थे, जहाँ उनका बचपन बीता था।

जल्द ही जैकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगे। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज होगी। कार्तिक और अनन्या के अलावा जैकी और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जैकी श्रॉफ की पहली फिल्म कौन सी थी?
जैकी श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरो' थी, जो 42 साल पहले रिलीज हुई थी।
जैकी श्रॉफ कीUpcoming फिल्म कौन सी है?
जैकी श्रॉफ की आगामी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' है, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले