11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जूही परमार ने बताया कि दुनिया भर के पकवानों पर सादा दाल-चावल भारी है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जूही परमार ने बताया कि दुनिया भर के पकवानों पर सादा दाल-चावल भारी है?

सारांश

जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि भारतीयों का दिल हमेशा घरेलू और सादा खाने की ओर खींचता है। उनका कहना है कि यात्रा करने के बावजूद, दाल-चावल जैसा प्यार भरा खाना हमेशा याद आता है। जानें इस वीडियो में क्या खास है।

मुख्य बातें

दाल-चावल भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
घरेलू खाना हमेशा हमारे दिल के करीब रहता है।
विदेश यात्रा के बावजूद, अपने देश के खाने की याद बनी रहती है।
जूही परमार ने अपने अनुभवों को साझा किया है।
सादगी भरा खाना हमेशा खास होता है।

मुंबई, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। टेलीविजन में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखने वाली अभिनेत्री जूही परमार अक्सर अपने जीवन के अनुभव साझा करती रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को मजेदार अंदाज में बताया कि भारतीयों का दिल हमेशा घरेलू स्वाद और सादगी भरे खाने पर अटका रहता है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह और उनकी बेटी सोसायटी में बैग लेकर भागते हुए और घर के अंदर आते ही किसी से मिलने के बजाय डाइनिंग में बैठकर बड़े चाव से दाल-चावल का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इसमें इमोशन जोड़ने के लिए जूही ने 'कभी खुशी कभी गम' गाना ऐड किया।

उन्होंने पोस्ट के माध्यम से बताया कि चाहे कितनी भी विदेश यात्रा कर लें, भारतीयों का दिल हमेशा घरेलू स्वाद और सादगी भरे खाने पर अटका रहता है। दाल-चावल जैसा साधारण लेकिन प्यार भरा खाना दूर रहने पर बहुत ज्यादा याद आता है।

जूही ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "कहते हैं कि आप किसी भारतीय को भारत से बाहर ले जा सकते हैं, लेकिन भारत को किसी भारतीय के दिल से नहीं निकाल सकते। दुनिया घूमने में बहुत मजा आता है और खुशी भी मिलती है, लेकिन एक कमी रहती है, वो है परिवार और घर के खाने की। हर भारतीय को दाल-चावल की बहुत याद आती है। हमें कितनी ज्यादा याद आई, यह हमारी खुशी देखकर साफ पता चलता है। बताइए, आपमें से कौन-कौन इससे जुड़ सकता है?"

जूही टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वे हाल ही में टीवीएफ के फैमिली शो 'ये मेरी फैमिली' में नजर आई थीं। यह शो 90 के दौर पर बना एक फैमिली ड्रामा है। स्ट्रीम होने के बाद इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसके 4 सीजन आ चुके हैं और सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। शो में राजेश कुमार लीड एक्टर और जूही परमार लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थीं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि भारतीय खाने की सादगी और घरेलू स्वाद की प्रशंसा करते हैं। यह दर्शाता है कि भले ही हम दुनिया भर में यात्रा करें, लेकिन अपने देश के खाने और संस्कृति से जुड़ाव हमेशा बना रहता है।
RashtraPress
11 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जूही परमार का पसंदीदा खाना क्या है?
जूही परमार ने दाल-चावल को अपने पसंदीदा खाने के रूप में बताया है।
क्या भारतीय खाना विदेश में भी पसंद किया जाता है?
जी हां, भारतीय खाना विदेश में भी बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन इसके साथ ही भारतीयों को अपने देश का खाना बहुत याद आता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले