27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हर किरदार मेरी जिंदगी का हिस्सा है? करण टैकर का अनुभव

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हर किरदार मेरी जिंदगी का हिस्सा है? करण टैकर का अनुभव

सारांश

करण टैकर, जो 'स्पेशल ऑप्स 2' में फारूक अली का किरदार निभा रहे हैं, कहते हैं कि हर किरदार उनके जीवन के अनुभवों का हिस्सा है। जानें कैसे ये किरदार उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं।

मुख्य बातें

करण टैकर के किरदार उनके जीवन के अनुभवों का हिस्सा हैं।
फारूक अली का किरदार उन्हें भावनात्मक और तार्किक रूप से विकसित करता है।
हर किरदार से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है।
'स्पेशल ऑप्स' एक्शन और जासूसी थ्रिलर है।
करण की आगामी फिल्म 'तन्‍वी द ग्रेट' है।

मुंबई, 24 जून (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता करण टैकर जल्द ही वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ में दिखाई देंगे। इस सीरीज में वे फारूक अली के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि उनका हर एक किरदार उनके जीवन के अनुभवों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

करण ने कहा कि ये किरदार न केवल उनकी भावनाओं को उजागर करते हैं, बल्कि कई बार उन्हें एक इंसान के रूप में भी सुधारते हैं।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा, "जब आप किसी किरदार को निभाते हैं, तो उसकी वास्तविकता आपके भीतर से आती है, आप अपने अनुभवों से सीखते हैं। जीवन में जो अनुभव आप संचित करते हैं, वो एक गुल्लक की तरह होते हैं। हर किरदार के लिए आप उस गुल्लक से थोड़ा-थोड़ा निकालते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फारूक अली के किरदार में मेरे कई व्यक्तिगत अनुभव शामिल हैं। मेरा मानना है कि यदि आपने जिंदगी को पूरी तरह से नहीं जिया है, तो उस किरदार की भावनाओं को पर्दे पर प्रदर्शित करना कठिन हो जाता है।"

करण ने बताया कि कई बार किरदार उन्हें भावनात्मक और तार्किक रूप से विकसित होने या आगे बढ़ने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा, "कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो आपको और भी बेहतर बनाते हैं। ये किरदार आपको नई सीख देते हैं, चाहे वह भावनात्मक स्तर पर हो या तार्किक।"

‘स्पेशल ऑप्स’ एक्शन और जासूसी थ्रिलर सीरीज है, जिसका पहला सीजन साल 2020 में प्रसारित हुआ था। इसे नीरज पांडे ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में करण टैकर के साथ केके मेनन भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

करण ने साल 2009 में 'लव ने मिला दी जोड़ी' शो से टीवी पर अपनी शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने समीर का मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद करण 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं?', 'पुनर्विवाह', 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' जैसे कई टीवी शो में दिखाई दिए।

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में एसपी अमित लोढ़ा के रूप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने गहरी छाप छोड़ी। इसे भी नीरज पांडे ने लिखा और बनाया है।

करण जल्द ही अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म 'तन्‍वी द ग्रेट' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 18 तारीख को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि करण टैकर जैसे कलाकार हमारे समाज को सकारात्मक दिशा में प्रेरित कर सकते हैं। उनके अनुभवों और किरदारों की गहराई हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि कला और जीवन का गहरा संबंध है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

करण टैकर कौन से शो में नजर आए हैं?
करण टैकर ने 'लव ने मिला दी जोड़ी', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' जैसे कई शो में काम किया है।
स्पेशल ऑप्स 2 कब रिलीज होगी?
वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें करण टैकर फारूक अली का किरदार निभा रहे हैं।
करण टैकर का पहला शो कौन सा था?
करण टैकर का पहला शो 'लव ने मिला दी जोड़ी' था, जिसमें उन्होंने समीर का मुख्य किरदार निभाया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले