24 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या माही विज के बेटे का प्यारा अंदाज दिल छू लेने वाला है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या माही विज के बेटे का प्यारा अंदाज दिल छू लेने वाला है?

सारांश

माही विज ने अपने बेटे राजवीर का दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राजवीर एक पुरानी धुन पर लिप सिंक करता नजर आ रहा है। माही ने इस पर एक भावुक कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की खूबियों का उल्लेख किया है। जानें इस खूबसूरत रिश्ते के बारे में।

मुख्य बातें

माही विज का परिवार उनके लिए महत्वपूर्ण है।
राजवीर का प्यारा लिप सिंक वीडियो दर्शकों का दिल जीत रहा है।
माही ने अपने बेटे की खूबियों का जिक्र किया है।
वीडियो में एक पुरानी धुन का जिक्र है।
परिवार के साथ बिताए गए पल खुशियों से भरे होते हैं।

मुंबई, 23 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। टेलीविजन की प्रसिद्ध अभिनेत्री माही विज अक्सर अपनी पारिवारिक जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। टेलीविजन अभिनेता जय भानुशाली की पत्नी और एक समझदारी भरी माँ के रूप में माही ने दर्शकों के दिलों में खास स्थान बना लिया है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपने परिवार से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। हाल ही में, माही विज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों का दिल छू लिया। वीडियो में उनका गोद लिया बेटा राजवीर नजर आ रहा है, जो एक पुरानी रोमांटिक धुन पर लिप सिंक करता दिख रहा है। इस वीडियो के साथ माही ने एक बेहद भावुक कैप्शन भी लिखा है।

वीडियो में राजवीर 'दामिनी' के प्रसिद्ध गाने 'गवाह है चांद तारे' पर लिप सिंक कर रहा है। इस दौरान वह बहुत ही प्यारे एक्सप्रेशंस देता है, जो सभी का दिल जीत रहा है। माही विज बेटे की इस अदायगी को देखकर भावुक हो गईं और उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, जिसमें राजवीर की खूबियों का उल्लेख करते हुए बताया कि वह क्यों उन्हें सबसे बेस्ट लगता है।

माही ने लिखा, 'मेरा बेटा वाकई सबसे बेस्ट है... सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मेरा है, बल्कि इसलिए भी कि उसके दिल में इतनी समझदारी, प्यार और अपनापन है। छोटी-छोटी बातों पर उसका ध्यान, दूसरों के लिए उसकी चिंता और हमेशा मदद करने का उसका स्वभाव मुझे हर दिन उस पर और गर्वित करता है। उसे इतना संवेदनशील और दरियादिल इंसान बनते देखना मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। वह मेरी ताकत है, मेरी मुस्कान है और मेरी सबसे बड़ी दुआओं का फल है।'

वीडियो और कैप्शन दोनों ही फैंस को बहुत पसंद आ रहे हैं, और लोग कमेंट्स में माही और राजवीर के इस खूबसूरत रिश्ते की सराहना कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि इस वीडियो में राजवीर जिस गाने पर लिप सिंक कर रहा है, वह गाना 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दामिनी' का प्रसिद्ध गाना है। इस गाने को बॉलीवुड के दो दिग्गज गायक कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया है। इसके बोल समीर ने लिखे थे और संगीत प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया है। वहीं, इस गाने को ऋषि कपूर और मीनाक्षी शेषाद्री पर फिल्माया गया था।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह एक प्यार भरे रिश्ते की झलक भी पेश करता है। इस तरह के भावुक क्षण दर्शकों को जोड़ते हैं और यह दिखाता है कि परिवार कितना महत्वपूर्ण होता है। ऐसे वीडियो समाज में सकारात्मकता फैलाने का एक माध्यम बनते हैं।
RashtraPress
24 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

माही विज ने कौन सा वीडियो शेयर किया?
माही विज ने अपने बेटे राजवीर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक पुराने गाने पर लिप सिंक कर रहा है।
गाने का नाम क्या है?
'गवाह है चांद तारे' नामक गाना है, जो फिल्म 'दामिनी' से है।
माही विज ने अपने बेटे के बारे में क्या कहा?
माही ने कहा कि राजवीर सबसे बेस्ट है क्योंकि उसमें समझदारी, प्यार और अपनापन है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले