27 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ममूटी फिर से स्वस्थ हो गए हैं? फैंस से कहा- 'आपके प्यार और दुआओं का शुक्रिया'

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ममूटी फिर से स्वस्थ हो गए हैं? फैंस से कहा- 'आपके प्यार और दुआओं का शुक्रिया'

सारांश

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ममूटी की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है। उनके प्रशंसकों ने लगातार उनके लिए प्रार्थना की। अब ममूटी का कहना है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और जल्द ही एक्शन में लौटेंगे। जानिए उनके इस नए अपडेट के बारे में।

मुख्य बातें

ममूटी अब स्वस्थ हो गए हैं।
प्रशंसकों की दुआओं का असर हुआ।
वह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट्स में लौटेंगे।

मुंबई, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। पिछले कुछ समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता ममूटी के बारे में कई प्रकार की खबरें चल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और वह स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इन खबरों ने उनके प्रशंसकों को काफी चिंतित कर दिया था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे और हर दिन ममूटी की स्वास्थ्य स्थिति का अपडेट चाहते थे।

लेकिन अब ममूटी के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि अब ममूटी पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और फिर से पहले की तरह एक्टिव हो गए हैं। इस खुशखबरी की पुष्टि उनके प्रोड्यूसर जॉर्ज और एंटो जोसेफ ने की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि ममूटी अब बिल्कुल फिट हैं और जल्द ही एक्शन मोड में लौटने वाले हैं।

इतना ही नहीं, ममूटी के मेकअप मैन ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है जिसमें ममूटी हाथ जोड़कर कैमरे के सामने खड़े हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करता हूं। मेरी आंखें खुशी से नम हैं। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरे लिए दुआ की, जिन्होंने मेरा हौसला बढ़ाया और अपना प्यार दिया। शुक्रिया!"

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ममूटी के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोग उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं।

एक फैन ने लिखा, "यू आर स्ट्रॉन्ग ममूटी! हम सब आपके साथ हैं।"

वहीं एक और फैन ने कहा, "अब आपकी अगली फिल्म का इंतजार नहीं हो रहा, जल्दी से स्क्रीन पर दिखिए सर।" कई फैंस ने दिल और दुआओं वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित है कि ममूटी की स्वास्थ्य स्थिति ने न केवल उनके प्रशंसकों को बल्कि पूरे सिनेमा जगत को प्रभावित किया। उनकी तेजी से स्वस्थ होने की खबर ने सभी को राहत दी है और यह दर्शाता है कि सिनेमा में प्रशंसकों का प्यार कितना महत्वपूर्ण होता है।
RashtraPress
27 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ममूटी की तबीयत कैसे है?
ममूटी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और एक्टिव हो गए हैं।
ममूटी ने अपने फैंस को क्या कहा?
उन्होंने कहा कि वह सभी के प्यार और दुआओं के लिए आभारी हैं।
ममूटी कब वापस आएंगे?
वह जल्द ही एक्शन मोड में लौटने वाले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले