27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मनीषा कोइराला यूके में प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले रही हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मनीषा कोइराला यूके में प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले रही हैं?

सारांश

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने यूनाइटेड किंगडम के लेक डिस्ट्रिक्ट में अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए हैं, जहां उन्होंने प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लिया। जानें, उनकी यात्रा में क्या खास था।

मुख्य बातें

मनीषा कोइराला ने प्रकृति में समय बिताया।
उन्होंने शांति और सुकून का अनुभव किया।
उनकी यात्रा प्रेरणादायक रही।
प्रकृति से जुड़ना मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

मुंबई, 29 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेत्री मनीषा कोइराला इस समय अपनी आत्मा को तरोताजा करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के एक नेशनल पार्क लेक डिस्ट्रिक्ट गई हैं, जहां उन्होंने शांति और सुकून के कुछ पल बिताए।

हीरामंडी’ फेम अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह हरे-भरे वातावरण के बीच पोज देती नजर आईं। इसके साथ ही वहां की खूबसूरत वादियों का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान खाए गए स्वादिष्ट भोजन की तस्वीरें भी साझा कीं।

अपने अनुभव को साझा करते हुए मनीषा ने लिखा, "कुछ व्यस्त दिनों के बाद, मुझे आखिरकार शांत और खूबसूरत लेक डिस्ट्रिक्ट जैसी जगह पर सांस लेने का समय मिला। मैंने प्रकृति की शांति में तीन दिन बिताए, जिसने मेरे दिल और आत्मा को एक नई ताजगी दी। मेरे दिन की शुरुआत स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ते से होती थी, और फिर मैं हरे-भरे खेतों, पहाड़ियों और शांत रास्तों पर लंबी सैर पर निकल जाती थी।"

"रास्ते में, मैं थोड़ी भटक गई थी और मुझे अपनी समझ पर भरोसा करना पड़ा। लेकिन एक दयालु बुजुर्ग महिला ने मेरी मदद की और मुझे सही रास्ता बताया। फिर मैंने एक प्यारी सी छोटी किताबों की दुकान देखी और वहां से एक किताब खरीदी जो जीवन के अर्थ को समझाती है। ऐसा लगा जैसे वह किताब मेरे लिए ही बनाई गई थी।"

उन्होंने आगे लिखा, "वहां ऐसा लगता था जैसे समय रुक गया हो और मैंने शांति का पूरा अनुभव किया। वहां बहुत कम लोग थे, शायद इसलिए कि दक्षिण एशियाई लोग वहां कम थे, और इस अजनबीपन में मुझे एक अलग तरह की शांति और खुशी मिली।"

मनीषा ने यह भी कहा कि वहां जाने के बाद उन्हें समझ आया कि विलियम वर्ड्सवर्थ जैसे कवियों को वहां से प्रेरणा क्यों मिलती थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह मानता हूं कि मनीषा कोइराला की यह यात्रा हमें यह याद दिलाती है कि किस प्रकार प्रकृति से जुड़ना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह अनुभव न केवल उन्हें व्यक्तिगत रूप से तरोताजा करता है, बल्कि हमें भी प्रेरित करता है कि हम भी अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाएं।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनीषा कोइराला ने अपनी यात्रा में क्या अनुभव किया?
उन्होंने लेक डिस्ट्रिक्ट में शांति और सुकून का अनुभव किया और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लिया।
क्या मनीषा कोइराला ने अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा की हैं?
जी हां, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यात्रा की कई तस्वीरें साझा की हैं।
लेक डिस्ट्रिक्ट कौन सा स्थान है?
लेक डिस्ट्रिक्ट यूनाइटेड किंगडम का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले