मिलिंद सोमन ने साउथ और हिंदी सिनेमा के बीच का अंतर बताया, टीमवर्क और स्पीड की की प्रशंसा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मिलिंद सोमन ने साउथ और हिंदी सिनेमा के बीच का अंतर बताया, टीमवर्क और स्पीड की की प्रशंसा

सारांश

मिलिंद सोमन ने साउथ और हिंदी सिनेमा के बीच के अनुभवों को साझा करते हुए, बताया कि साउथ में काम करना अधिक आरामदायक और कुशल है। जानें उनकी नई वेब सीरीज 'कात्तान' के बारे में।

मुख्य बातें

मिलिंद सोमन ने साउथ सिनेमा की टीमवर्क और स्पीड की प्रशंसा की।
हिंदी और साउथ सिनेमा के बीच काम करने के अनुभव में अंतर है।
नई वेब सीरीज 'कात्तान' 27 मार्च को रिलीज होगी।

नई दिल्ली, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। बॉलीवुड में कई प्रमुख प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे अभिनेता मिलिंद सोमन जल्द ही तमिल वेब सीरीज 'कात्तान' में दिखाई देंगे। इस अवसर पर उन्होंने साउथ और हिंदी सिनेमा के बीच के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मिलिंद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि साउथ इंडस्ट्री में काम करना अधिक आरामदायक, तेज और सुगम लगता है।

मॉडल और अभिनेता ने राष्ट्र प्रेस के साथ बातचीत में दोनों उद्योगों के वातावरण की तुलना की। उन्होंने कहा, "साउथ में लोग बहुत आराम से काम करते हैं। वहाँ ऐसी बहुत कम चीजें होती हैं, जिनका बार-बार ध्यान रखना पड़ता है या जिन पर मोलभाव करना पड़ता है। मैं खुद ऐसा नहीं करता, लेकिन मेरे आसपास के लोगों को देखकर यह स्पष्ट होता है।"

विशेष रूप से तमिल सिनेमा के बारे में बात करते हुए, मिलिंद ने टीमवर्क की सराहना की। उन्होंने कहा कि साउथ के सेट पर काम तेजी और कुशलता से होता है। समय पर काम को पूरा करना आसान होता है। यदि कोई बाधा आती है, तो टीम उसे जल्दी संभाल लेती है। शूटिंग कभी आसान नहीं होती, लेकिन साउथ में यह प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित लगती है। तमिल प्रोजेक्ट्स में पूरी यूनिट आपस में तालमेल से काम करती है। सब मिलकर आसानी से काम करती हैं। यही चीज मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।"

हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि आउटडोर शूटिंग में चुनौतियाँ हर जगह समान होती हैं। अभिनेता ने बताया, "मौसम में परिवर्तन, बारिश या अन्य कारणों से शेड्यूल प्रभावित हो जाता है। यूनिट के लिए यह आसान नहीं होता। काम का तरीका हर प्रोडक्शन पर निर्भर करता है। मैंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन हर यूनिट अलग होती है। बहुत कुछ प्रोड्यूसर पर निर्भर करता है कि टीम कैसे काम करेगी।"

फिलहाल, मिलिंद सोमन अपनी नई तमिल वेब सीरीज 'कात्तान' के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में उनके साथ विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। मिलिंद एक मजबूत और रहस्यमय किरदार में नजर आएंगे।

यह वेब सीरीज 27 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी। शो को अंग्रेजी, हिंदी, मराठी सहित कुछ अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी डब किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिलिंद सोमन की नई वेब सीरीज कब रिलीज होगी?
यह वेब सीरीज 27 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।
मिलिंद सोमन ने साउथ और हिंदी सिनेमा में क्या अंतर बताया?
उन्होंने कहा कि साउथ में काम करना अधिक आरामदायक, तेज और सुगम लगता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले