26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मिलिंद सोमन ने 7.20 घंटे में 15 किमी तैराकी कर अपना रिकॉर्ड तोड़ा और अंकिता पर गर्व क्यों है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मिलिंद सोमन ने 7.20 घंटे में 15 किमी तैराकी कर अपना रिकॉर्ड तोड़ा और अंकिता पर गर्व क्यों है?

सारांश

फिटनेस के प्रति अपने जुनून के लिए प्रसिद्ध मिलिंद सोमन ने गोवा के समुद्र तट पर 7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर तैराकी करके नया रिकॉर्ड बनाया। इस उपलब्धि पर उन्होंने पत्नी अंकिता कोंवर के लिए गर्व भी व्यक्त किया है। उनकी फिटनेस यात्रा और वर्कआउट के तरीके जानें।

मुख्य बातें

मिलिंद सोमन ने 7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर तैराकी की।
उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने 10 किमी तैराकी पूरी की।
फिटनेस रूटीन स्थान और मौसम के अनुसार बदलता है।
रोजाना 7-8 ग्लास पानी पीने का महत्व।
फिटनेस को एक ध्यान के रूप में देखा जाता है।

मुंबई, 14 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। फिटनेस आइकन और अभिनेता मिलिंद सोमन ने एक बार फिर अपनी अद्भुत फिटनेस को साबित किया है। उन्होंने गोवा के समुद्र तट पर लगातार 7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर की तैराकी पूरी की, जो उनके लिए एक नया रिकॉर्ड है। मिलिंद ने इसे अपनी अब तक की सबसे लंबी तैराकी बताया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस अनुभव को साझा करते हुए लिखा, "7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर की तैराकी पूरी करना बेहतरीन अनुभव रहा। यह मेरी सबसे लंबी तैराकी है। इसी दौरान, अंकिता ने भी अपनी पहली 10 किमी तैराकी पूरी की, जिसके लिए मुझे उस पर गर्व है।"

मिलिंद के लिए ऐसे चैलेंज नए नहीं हैं। वह हमेशा फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं और अक्सर प्रकृति के बीच विभिन्न वर्कआउट करते हैं। कभी बारिश में खुली छत पर व्यायाम करते हैं, कभी पहाड़ों पर ट्रेकिंग करते हैं, तो कभी जंगलों में दौड़ते हुए 20,000 स्टेप्स पूरे करते हैं। उनका मानना है कि दौड़ना केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक तरह का ध्यान है।

उन्होंने 80 किमी साइकिलिंग सैंडल पहनकर भी की है। उनका मानना है कि रोजाना साइकिलिंग करने से पैरों और पेट की मांसपेशियों में मजबूती आती है। जंगल में पेड़ की डाल से पुल-अप्स करना उनके लिए खास वर्कआउट है। वह प्रकृति को जिम मानते हैं। मिलिंद हैंड स्टैंड और पुश-अप्स को विशेष महत्व देते हैं। वह एक बार में 50 से 100 या उससे अधिक पुश-अप्स आसानी से कर लेते हैं, जो छाती, कंधों और ट्राइसेप्स को मजबूत बनाते हैं।

उनका फिटनेस रूटीन निश्चित नहीं होता, बल्कि मौसम, स्थान और मूड के अनुसार बदलता है। उनकी डाइट में सादगी होती है। फल, हरी सब्जियां, मोटे अनाज और मांस उनकी थाली में शामिल होते हैं। वह पैकेज्ड फूड से दूर रहते हैं, रोज 7-8 ग्लास पानी पीते हैं और नींद को प्राथमिकता देते हैं। चाय-कॉफी का सेवन भी नहीं करते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम भी है। उनके जैसे व्यक्तित्व हमें यह सिखाते हैं कि नियमित व्यायाम और सही खान-पान से हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मिलिंद सोमन ने कितनी तैराकी की?
मिलिंद सोमन ने गोवा के समुद्र तट पर 7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर की तैराकी की।
अंकिता कोंवर ने क्या किया?
अंकिता कोंवर ने समुद्र में अपनी पहली 10 किमी तैराकी पूरी की।
मिलिंद का फिटनेस रूटीन कैसा है?
मिलिंद का फिटनेस रूटीन मौसम, स्थान और मूड के अनुसार बदलता रहता है।
क्या मिलिंद साइकिलिंग करते हैं?
हां, मिलिंद साइकिलिंग भी करते हैं और इसे अपने फिटनेस रूटीन का हिस्सा मानते हैं।
मिलिंद की डाइट में क्या शामिल है?
मिलिंद की डाइट में फल, हरी सब्जियां, मोटे अनाज और मांस शामिल होते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले