31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद गुंडों से भिड़ती नजर आई नीलम, 'मनमोहनी' बन जीता फैंस का दिल?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद गुंडों से भिड़ती नजर आई नीलम, 'मनमोहनी' बन जीता फैंस का दिल?

सारांश

बिग बॉस 19 से बाहर निकलने के बाद नीलम गिरी अपनी नई फिल्म 'मनमोहनी' के ट्रेलर के साथ फैंस का दिल जीत रही हैं। ट्रेलर में नीलम का दमदार और साहसी किरदार दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। जानें इस फिल्म के बारे में और क्या है खास।

मुख्य बातें

नीलम गिरी की नई फिल्म 'मनमोहनी' दर्शकों के लिए एक साहसी कहानी प्रस्तुत करती है।
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें इमोशनल सीन शामिल हैं।
नीलम का किरदार अपने परिवार के लिए कठिनाइयों का सामना करता है।
फिल्म में सतेंद्र सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
फिल्म का निर्माण रवींद्र सिंह ने किया है।

मुंबई, 10 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नीलम गिरी जल्द ही अपनी नई फिल्म 'मनमोहनी' के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। इस ट्रेलर में नीलम गिरी का दमदार और तेज़-तर्रार अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सतेंद्र सिंह भी हैं, जिनके साथ वह रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

ट्रेलर में नीलम गिरी मोहनी नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो मजबूत और साहसी होती है। वह अपने परिवार और प्रियजनों के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तत्पर रहती हैं।

ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि मोहनी अपने पिता मुरली प्रसाद के साथ रहती हैं, जो एक मूर्तिकार हैं। लोग उनकी मूर्तियों को खरीदने के लिए भरपूर रकम देने के लिए तैयार होते हैं। पिता के लिए उनकी पत्नी की मूर्ति बेहद खास होती है, जिसे वह कभी नहीं बेचना चाहते। फिर भी, लोग उस मूर्तियों को खरीदने के लिए आते हैं और बेचने का दबाव बनाते हैं।

इसके बाद दिखाया जाता है कि मोहनी के पिता की तबीयत बिगड़ जाती है और डॉक्टर इलाज के लिए पांच लाख रुपए मांगते हैं। मोहनी पैसे जुटाने के लिए सभी प्रयास करती है और अपने सम्मान के लिए कठिन निर्णय लेने के लिए तैयार होती है। लेकिन पिता की मौत और उससे आई समस्याएं मोहनी के जीवन में भूचाल ला देती हैं।

ट्रेलर में कई इमोशनल सीन प्रभावशाली तरीके से दर्शाए गए हैं। हाल ही में नीलम गिरी को 'बिग बॉस 19' में देखा गया था, जहां वह पिछले 'वीकेंड का वार' में एविक्ट हो गईं। फिनाले से केवल चार हफ्ते पहले उनका सफर समाप्त हो गया। शो से बाहर आने के बाद उनकी फिल्म 'मनमोहनी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जो उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।

इस फिल्म का निर्माण रवींद्र सिंह ने किया है। इसे राज कुमार ने डायरेक्ट किया है। कहानी सभा वर्मा ने लिखी है और संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है। इसके गानों के बोल सोनू श्रीवास्तव ने लिखे हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम देखते हैं कि नीलम गिरी की वापसी भोजपुरी सिनेमा में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। 'मनमोहनी' फिल्म न सिर्फ उनकी अभिनय क्षमता को दर्शाएगी, बल्कि यह दर्शकों को एक सशक्त और प्रेरणादायक कहानी भी प्रदान करेगी।
RashtraPress
31 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नीलम गिरी की नई फिल्म 'मनमोहनी' की कहानी क्या है?
फिल्म 'मनमोहनी' एक साहसी लड़की की कहानी है जो अपने परिवार के लिए कठिनाइयों का सामना करती है।
ट्रेलर में नीलम का किरदार कैसा है?
ट्रेलर में नीलम गिरी का किरदार मजबूत और साहसी दिखाया गया है।
क्या नीलम गिरी 'बिग बॉस 19' में थीं?
हां, नीलम गिरी हाल ही में 'बिग बॉस 19' में नजर आई थीं।
कब रिलीज होगा फिल्म 'मनमोहनी'?
फिल्म 'मनमोहनी' की रिलीज की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म का ट्रेलर कब जारी हुआ?
फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले